विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2025

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अचानक बदला मौसम! रायगड़ में तूफानी बारिश से बिजली व्यवस्था ठप

रायगड़ जिले के कर्जत तालुका में आई जोरदार तूफानी बारिश और हवाओं के कारण बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. नेरल, कशेले, कडाव और खांडस जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ माथेरान में भी कई जगहों पर पेड़ गिरने से हाई टेंशन बिजली की लाइनें और पोल गिर गए हैं

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अचानक बदला मौसम! रायगड़ में तूफानी बारिश से बिजली व्यवस्था ठप
  • रायगड़ जिले के कर्जत तालुका में आई तूफानी बारिश और तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है
  • नेरल, कशेले, कडाव, खांडस और माथेरान में पेड़ गिरने से हाई टेंशन लाइनें और पोल गिर गए हैं
  • अंजप क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं
कर्जत:

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अचानक ही मौसम का मिजाज बदल गया है. जानकारी के मुताबिक रायगड़ में तूफानी बारिश की वजह से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है. इस वजह से कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं. माना जा रहा है कि सुबह तक आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी.

रायगड़ जिले के कर्जत तालुका में आई जोरदार तूफानी बारिश और हवाओं के कारण बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. नेरल, कशेले, कडाव और खांडस जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ माथेरान में भी कई जगहों पर पेड़ गिरने से हाई टेंशन बिजली की लाइनें और पोल गिर गए हैं, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया है. सबसे बड़ी बाधा अंजप क्षेत्र में आई है.

महावितरण (MSEDCL) के सभी कर्मचारी युद्धस्तर पर काम में जुटे हुए हैं और गिरे हुए पोलों को फिर से खड़ा करने और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए बिजली बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि काम की अधिकता के कारण बिजली प्रवाह को पूरी तरह से सामान्य होने में सुबह तक का समय लग सकता है.

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raigad Stormy Rain Power Outage, Maharashtra Power Disruption 2025, Heavy Rain Electricity Cut Raigad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com