विज्ञापन

महाराष्ट्र: इंस्टाग्राम पर नकली नोट बेचने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, रील डालकर लोगों को फंसाते थे

महाराष्ट्र में इंस्टाग्राम पर नकली नोट बेचने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश साइबर सेल ने किया है. ये लोग इंस्टाग्राम पर रील्स और वीडियो डालकर लोगों को फंसा रहे थे.

महाराष्ट्र: इंस्टाग्राम पर नकली नोट बेचने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, रील डालकर लोगों को फंसाते थे
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर नकली भारतीय नोट बेचने वाले फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है
  • नकली नोट बेचने वाले अकाउंट्स रील्स और पोस्ट के जरिए कम पैसे में ज्यादा नकदी मिलने का झांसा दे रहे थे
  • नकली नोटों का कारोबार मनी लॉन्ड्रिंग, संगठित अपराध और आतंकी फंडिंग से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे का कारण है

महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है. जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम पर कुछ अकाउंट्स के जरिए नकली भारतीय नोट (FICN) बेचने और उसका प्रचार करने का नेटवर्क सक्रिय था. ये लोग रील्स और पोस्ट के जरिए लोगों को लालच दे रहे थे कि कम पैसों में ज्यादा नकदी मिलेगी. जो पूरी तरह गैरकानूनी और धोखाधड़ी है.

कैसे चल रहा था पूरा खेल?

जांच एजेंसी के मुताबिक, ये अकाउंट्स बेहद चालाकी से काम कर रहे थे. इंस्टाग्राम पर आकर्षक वीडियो और पोस्ट डालकर लोगों को फंसाया जाता था. उनमें दिखाया जाता था कि थोड़े पैसे देकर ज्यादा नकली नोट हासिल किए जा सकते हैं. कई मामलों में लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर उन्हें ठगा भी गया.

यह भी पढ़ेंः 20 से 50 रुपये में बेचे जाते थे वीडियो, डराकर महिलाओं का शोषण...अशोक खरात मामले में SIT के बड़े खुलासे

क्यों गंभीर है मामला?

अधिकारियों का कहना है कि नकली नोटों का नेटवर्क सिर्फ धोखाधड़ी तक सीमित नहीं होता. इसका कनेक्शन अक्सर संगठित अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और यहां तक कि आतंकी फंडिंग से भी जुड़ा होता है. इसलिए इसे सिर्फ साइबर क्राइम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा खतरा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः Netflix यूजर्स ध्यान दें! हैकर्स ने बिछाया नया जाल, एक 'Click' और आपका बैंक बैलेंस होगा जीरो

पुलिस की कार्रवाई क्या रही?

महाराष्ट्र साइबर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध इंस्टाग्राम अकाउंट्स की पहचान की और आईटी एक्ट के तहत कंटेंट हटाने के नोटिस जारी किए. साथ ही, अकाउंट चलाने वालों की जानकारी जुटाने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई.

अब तक इस मामले में कुल 4 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 2 केस महाराष्ट्र साइबर के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए, जबकि 2 केस स्थानीय पुलिस थानों (बुलढाणा और जलगांव) में दर्ज किए गए. इन FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं, खासकर ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी धाराएं.

दो आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें राहुल अनिल पवार और योगिता हितेश भोसले शामिल हैं. दोनों पर इंस्टाग्राम के जरिए नकली नोटों के प्रचार और बिक्री में शामिल होने का आरोप है.

यह भी पढ़ेंः LPG स्कैम से सावधान! जानिए कैसे लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी और कैसे रहें सतर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Cyber Crime, Forfeit Currency, Instagram, Cyber Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com