विज्ञापन

महाराष्ट्र MLC चुनाव आज, 17 में से 6 सीटें पहले ही जीत चुकी महायुति; क्रॉस वोटिंग और रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर नजर

Maharashtra Legislative Council Elections 2026: इन चुनावों को आगामी स्थानीय निकाय और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महायुति में सीट बंटवारे के तहत भाजपा ने 11, शिवसेना ने 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

महाराष्ट्र MLC चुनाव आज, 17 में से 6 सीटें पहले ही जीत चुकी महायुति; क्रॉस वोटिंग और रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर नजर
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.
NDTV
  • इन चुनावों को आगामी स्थानीय निकाय और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
  • भाजपा ने 11, शिवसेना ने 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.
  • क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कथित "रिसॉर्ट पॉलिटिक्स" ने चुनाव की दिलचस्पी बढ़ा दी है.
मुंबई:

Maharashtra MLC Elections 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 17 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है. अब शेष 11 सीटों पर 18 जून आज मतदान होगा, जबकि मतगणना 22 जून को की जाएगी. चुनाव को लेकर राज्य के कई जिलों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कथित "होटल पॉलिटिक्स" भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

स्थानीय स्वराज्य संस्था मतदारसंघों से होने वाले इन चुनावों को आगामी स्थानीय निकाय और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महायुति में सीट बंटवारे के तहत भाजपा ने 11, शिवसेना ने 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

6 सीटों पर महायुति की निर्विरोध जीत

महायुति ने जिन छह सीटों पर निर्विरोध विजय हासिल की है, उनमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को दो-दो सीटें मिली हैं.

भाजपा

  • वर्धा-गड़चिरोली-चंद्रपुर : अरुण लखानी
  • अहिल्यानगर : प्राजक्त तनपुरे

शिवसेना

  • ठाणे : रवींद्र फाटक
  • यवतमाल : दुष्यंत चतुर्वेदी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)

  • रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग : अनिकेत तटकरे
  • पुणे : विक्रम काकड़े

इन सभी उम्मीदवारों को संबंधित स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्रों से महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य निर्विरोध चुना गया है. 

एनसीपी का शत-प्रतिशत प्रदर्शन

महायुति में शामिल एनसीपी को सीट बंटवारे में केवल दो सीटें मिली थीं. पार्टी ने पुणे और रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग दोनों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन 11 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला

  1. सोलापुर: राजेंद्र राऊत (भाजपा) बनाम वसंतराव देशमुख (राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार)
  2. जलगांव: नंदकिशोर महाजन (भाजपा) बनाम शरद तायडे (ठाकरे गुट) बनाम रेश्मा काले (बागी)
  3. सांगली-सातारा: धैर्यशील कदम (भाजपा) बनाम अभयसिंह जगताप (राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार) बनाम किशोर धुमाल (निर्दलीय)
  4. नांदेड़: अमर राजूरकर (भाजपा) बनाम रामदास पाटिल (कांग्रेस)
  5. नागपुर (उपचुनाव): डॉ. राजीव पोद्दार (भाजपा) बनाम अतुल लोंढे (कांग्रेस)
  6. भंडारा-गोंदिया: अविनाश ब्राह्मणकर (भाजपा) बनाम नरेश ईश्वरकर (कांग्रेस समर्थित)
  7. नासिक: नरेंद्र दराडे (शिवसेना) बनाम गोकुल गीते (निर्दलीय)
  8. अमरावती: प्रवीण पोटे (भाजपा) बनाम हर्षदीप देशमुख (कांग्रेस) बनाम निलेश विश्वकर्मा (वंचित बहुजन आघाड़ी)
  9. धाराशिव-लातूर-बीड़: बसवराज पाटिल (भाजपा) बनाम महेश देशमुख (कांग्रेस)
  10. परभणी-हिंगोली: सईद खान (शिवसेना) बनाम डॉ. विवेक नावंदर (ठाकरे गुट) बनाम सुशील देशमुख (निर्दलीय)
  11. छत्रपति संभाजीनगर-जालना: सुहास शिरसाट (भाजपा) बनाम गणेश लोखंडे (ठाकरे गुट)

रिसॉर्ट पॉलिटिक्स ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

विधान परिषद चुनाव से पहले कई निर्वाचन क्षेत्रों में क्रॉस वोटिंग की आशंका ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है. नासिक में शिवसेना के नगरसेवकों को एक साथ पर्यटन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नाम पर बाहर ले जाने की चर्चा रही, जिसे विपक्ष ने "रिसॉर्ट पॉलिटिक्स" करार दिया. हालांकि संबंधित नेताओं ने इसे संगठनात्मक कार्यक्रम बताया है.

इसी तरह अमरावती में महायुति ने अपने मतदाताओं और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों की विशेष बैठकें आयोजित कर वोटिंग रणनीति को अंतिम रूप दिया है. भाजपा नेतृत्व लगातार यह संदेश दे रहा है कि एक भी वोट की चूक नहीं होनी चाहिए.

नागपुर में भी भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को गोवा भेजे जाने को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे, हालांकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव पोद्दार ने इसे प्रशिक्षण शिविर बताते हुए "रिसॉर्ट पॉलिटिक्स" के आरोपों को खारिज कर दिया.

सूत्रों के अनुसार नासिक, जलगांव, सांगली-सातारा, अमरावती और परभणी-हिंगोली जैसी सीटों पर क्रॉस वोटिंग और बागी उम्मीदवारों का असर चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता है. कई स्थानों पर निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों ने प्रमुख दलों की गणित बिगाड़ दी है.

किन सीटों पर सबसे ज्यादा नजर?

  • नासिक : शिवसेना बनाम निर्दलीय संघर्ष और स्थानीय समीकरण.
  • जलगांव : भाजपा, ठाकरे गुट और बागी उम्मीदवार के कारण त्रिकोणीय मुकाबला.
  • सांगली-सातारा : पश्चिम महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित सीट.
  • अमरावती : महायुति और कांग्रेस के बीच सीधा राजनीतिक संदेश देने वाली लड़ाई.
  • नागपुर : भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट पर उपचुनाव.
  • परभणी-हिंगोली : शिवसेना बनाम ठाकरे गुट की सीधी टक्कर.

महायुति बनाम महाविकास आघाड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर

इन चुनावों को केवल विधान परिषद की सीटों तक सीमित नहीं माना जा रहा है. राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि परिणाम राज्य में महायुति सरकार की संगठनात्मक पकड़, विपक्षी महाविकास आघाड़ी की जमीनी ताकत और आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों के लिए माहौल तय कर सकते हैं.

महायुति पहले ही 6 सीटें निर्विरोध जीतकर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर चुकी है, जबकि महाविकास आघाड़ी शेष सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में है. ऐसे में 18 जून का मतदान और 22 जून को आने वाले नतीजे महाराष्ट्र की राजनीति की अगली दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 कार्यक्रम

  • अधिसूचना जारी : 25 मई 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि : 1 जून 2026
  • नामांकन जांच : 2 जून 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि : 4 जून 2026
  • मतदान : 18 जून 2026 (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना : 22 जून 2026
  • चुनाव प्रक्रिया पूर्ण : 25 जून 2026

 यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटों का नतीजा तय, अब बाकी 11 सीटों पर कौन भिड़ेगा? पढ़ें सभी मुकाबलों का समीकरण

लेखक के बारे में
img
अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी
रिपोर्टर
अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Legislative Council, Maharashtra Legislative Council Election, Maharashtra Legislative Council Election 2026, Maharashtra Legislative Council Election Update, Maharashtra Legislative Council Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com