विज्ञापन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: एमवीए में 15 सीटों पर बनी सहमति, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 7 सीटें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी (MVA) में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है. 2 सीटों को लेकर सहयोगी दलों- कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) के बीच अब भी खींचतान जारी है.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: एमवीए में 15 सीटों पर बनी सहमति, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 7 सीटें
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : एमवीए में सीटों का बंटवारा लगभग तय
  • MVA ने आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए 17 में से 15 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया है.
  • कांग्रेस को सात सीटें, शिवसेना (यूबीटी) को पांच और एनसीपी को तीन सीटें आवंटित की गई हैं.
  • नासिक और नांदेड़ सीटों पर गठबंधन सहयोगियों के बीच आपसी मतभेद के कारण अभी भी चर्चा जारी है.

महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. 17 में से 15 सीटों पर सहमति बन चुकी है. नासिक और नांदेड़ सीटों पर अभी भी बातचीत जारी है. कांग्रेस को सबसे अधिक 7 सीटें मिली हैं. शिवसेना (यूबीटी) को 5 सीटें आवंटित की गई हैं. शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 3 सीटें मिली हैं.

किस पार्टी को कहां की सीटें मिली

  • कांग्रेस: ​​चंद्रपुर, यवतमाल, भंडारा, अमरावती, सोलापुर, धराशिव, अहिल्यानगर.
  • शिवसेना (यूबीटी): छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, परभणी, जलगांव, रायगढ़.
  • एनसीपी (शरद पवार): पुणे, ठाणे, सतारा-सांगली.

गठबंधन सहयोगियों के बीच आपसी मतभेदों के कारण नासिक और नांदेड़ सीटों का बंटवारा अभी तक तय नहीं हो पाया है. एमवीए नेताओं का कहना है कि उनका मुख्य लक्ष्य सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को संयुक्त रूप से हराना है.

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 16 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को आयोजित किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी जिसके बाद 18 जून को मतदान होगा और 22 जून को मतगणना होगी.

ये भी पढे़ं : NEET Paper Leak: 'युवाओं को ऐसे निराश नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट बोला- जिम्मेदारी तय होनी जरूरी

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maha Vikas Aghadi, MVA, Maharashtra Legislative Council Elections, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com