विज्ञापन

टैंकरों की सील तोड़कर गैस चोरी, 35 हजार किलो गैस से भरे दो टैंकर और कई सिलेंडर मिले, महाराष्ट्र से 2 गिरफ्तार

स्‍टेट विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि HP कंपनी के दो कैप्सूल टैंकरों में से एक में 17,590 और दूसरे में 17,630 किलो यानी कुल 35,220 किलो एलपीजी गैस भरी हुई थी. आरोपी इन टैंकरों से गैस निकाल रहे थे.

टैंकरों की सील तोड़कर गैस चोरी, 35 हजार किलो गैस से भरे दो टैंकर और कई सिलेंडर मिले, महाराष्ट्र से 2 गिरफ्तार
  • महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एलपीजी गैस टैंकरों की सील तोड़कर चोरी का बड़ा मामला सामने आया है.
  • स्टेट विजिलेंस टीम ने खोजेवाड़ी इलाके में छापा मारकर दो एलपीजी टैंकरों से गैस चोरी का भंडाफोड़ किया.
  • मौके से 19.2 किलो, 14.2 किलो और 5 किलो के विभिन्न आकार के कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट संकट के चलते देशभर में एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंता का माहौल है. ऐसे वक्‍त में एलपीजी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करने वाले सक्रिय हैं तो एलपीजी गैस की चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में एलपीजी गैस की बड़ी चोरी का मामला उजागर हुआ है, जहां गैस टैंकरों की सील तोड़कर खुलेआम गैस निकाली जा रही थी. स्‍टेट विजिलेंस टीम ने खोजेवाडी इलाके के पास छापा मारकर इस अवैध गतिविधि का भंडाफोड़ किया है. मौके पर HP कंपनी के दो विशाल कैप्सूल टैंकर खड़े पाए गए, जिनमें अवैध रूप से गैस निकालने का काम चल रहा था. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है. 

स्‍टेट विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि HP कंपनी के दो कैप्सूल टैंकरों में से एक में 17,590 और दूसरे में 17,630 किलो यानी कुल 35,220 किलो एलपीजी गैस भरी हुई थी. 

ये भी पढ़ें:  233 FIR और 20 गिरफ्तारी... गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीज़ल को लेकर यूपी में हुआ बड़ा एक्शन 

मौके से ये सामान जब्‍त 

विजिलेंस टीम ने मौके पर कार्रवाई की और ये सामान जब्त किया है. 

  • दो विशाल गैस टैंकर
  • 19.2 किलो वाले 17 भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर
  • 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर
  • 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर

इस पूरे सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये आंकी गई है. 

ये भी पढ़ें: कालाबाजारी का अजब-गजब खेल! कब्रिस्तान में सिलेंडर छिपाने वाले गिरफ्तार

दो संदिग्‍ध रंगे हाथ गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी वालुज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com