विज्ञापन

नलदुर्ग किले से मां ने तीन बेटियों संग लगाई छलांग, दो की मौत, दो गंभीर घायल; धाराशिव में दर्दनाक हादसा

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नलदुर्ग स्थित ऐतिहासिक भुईकोट किले के ऊपरी टावर से एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ छलांग लगा दी. हादसे में महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं.

नलदुर्ग किले से मां ने तीन बेटियों संग लगाई छलांग, दो की मौत, दो गंभीर घायल; धाराशिव में दर्दनाक हादसा
धाराशिव में दिल दहला देने वाला मामला, मां ने तीन बेटियों संग लगाई छलांग

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के धाराशिव जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. नलदुर्ग के ऐतिहासिक भुईकोट किले से एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ छलांग लगा दी. यह घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. हादसे में महिला और उसकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

किले के ऊपरी टावर से लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार, अश्विनी भोसले (30) उमरगा तालुका के वंटाल क्षेत्र की रहने वाली थीं. गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी तीन बेटियों के साथ नलदुर्ग स्थित भुईकोट किले पहुंचीं. बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने किले के ऊपरी टावर से छलांग लगा दी. इस घटना में अश्विनी भोसले और उनकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Maharashtra Naldurg Fort Tragedy: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Maharashtra Naldurg Fort Tragedy: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही नलदुर्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चियों को धाराशिव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस परिवार की पृष्ठभूमि और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. नलदुर्ग पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें : बेटे ने पहाड़ से लगाई छलांग, रोकने गए पिता गिरे, सदमे में मां भी कूद गई, एक झटके में परिवार खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Dharashiv, Marathwada News, Accident, Osmanabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com