विज्ञापन

आखिरी मिनट में अभिषेक पलटी बाजी, पाक को रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, फाइनल जीते तो मिलेगा ओलिंपिक का टिकट

भारत और पाकिस्तान के बीच नागोया में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 4-3 से जीत मिली है. मैच के दौरान कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने सर्वाधिक दो गोल किए.

आखिरी मिनट में अभिषेक पलटी बाजी, पाक को रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, फाइनल जीते तो मिलेगा ओलिंपिक का टिकट
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच की मुख्य बातें

• भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया. 
• भारत ने आखिरी मिनट में किया गोल. 
• अभिषेक ने किया 60वें मिनट में गोल. 
• तीन तारीख को होगा फाइनल. 
• फाइनल में मलेशिया या द.कोरिया से हो सकता है टक्कर.
• हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में किये दो गोल.
• सुखजीत ने दूसरे क्वार्टर में किया एक गोल. 
• लीग के पांच मैचों में भारत ने किये 49 गोल, चार गोल खाये. 
• भारत है डिफेंडिंग चैंपियन. 
• एशियाड विजेता को मिलेगा लॉस एंजेल्स ओलिंपिक का टिकट. 
• भारत पाकिस्तान के बीच 185 मैच, भारत ने जीते 71, पाक ने जीते 82, ड्रॉ 32. 

भारत-पाक मैच का रोमांच आखिर तक बना रहा, लेकिन आखिरी मिनट में हरियाणा के फॉरवर्ड अभिषेक नैन ने गोल कर बाजी पलट दी. 

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट टीमों की तरह भारत और पाकिस्तान हॉकी टीम के बीच भी फासला लगातार बढ़ता ही गया है. इसकी एक झलक एकबार फिर नागोया में हुए भारत-पाकिस्तान के सेमीफाइनल मुकाबले में देखने को मिला है. जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियाड के फाइनल में जगह बना ली है. 

भारत के लिए पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ़्लिक के लिए चार पेनल्टी कॉर्नर मिस करने के बाद किया. लेकिन पाकिस्तान का डिफेंस लगातार दबाव में रहा और पहले क्वार्टर के 5वें मिनट में भारत को कप्तान हरमनप्रीत ने 1-0 से बढ़त दिला दी.

13वें मिनट में खूंखार ड्रैग फ़्लिकर हरमनप्रीत को ज़्यादा परेशानी नहीं हुई और भारत को 2-0 की बढ़त हासिल हो गई. दूसरे क्वार्टर के 24वें मिनट में शैलानंद लाकड़ा के क्रॉस पास को सुखजीत ने स्टिक से गेंद को गोल की दिशा दिखाई और भारत को 3-0 की बढ़त हासिल हो गई. 

हाफ टाइम से पहले पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला और कप्तान अबू महमूद ने इसे ज़ाया नहीं जाने दिया. पाकिस्तान के हाफ़ टाइम के गोल से मैच का रोमांच ज़रूर बढ़ गया. हाफ़ टाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 3-1 से रहा.  

लेकिन पाकिस्तान ने लगातार दो गोल कर स्कोर को 3-3 पर लाया और मैच का रोमांच बढ़ा दिया, लेकिन आखिरी बाजी अभिषेक ने मारी. जिसके साथ ही भारत ने यह मुकाबला भी अपने नाम कर लिया. अब फाइनल में भारत की टक्कर मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरे सेमी फाइनल के विजेता से होगी. 

भारत के फ़ाइनल तक का सफ़र

• भारत ने इंडोनेशिया को पहले मैच में 13-1 से हराया. 
• भारत ने श्रीलंका को पहले मैच में 16-1 से हराया. 
• भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराया. 
• भारत ने जापान को पहले मैच में 2-0 से हराया
• भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से हराया
• भारत ने सेमीफाइनल में पाक को 4-3 से हराया

भारतीय गोल स्कोरर

• दिलप्रीत सिंह- 9 गोल
• अभिषेक सिंह- 9 गोल
• हरमनप्रीत सिंह- 10 गोल
• जुगराज सिंह- 6 गोल
• सुखजीत सिंह- 6 गोल
• शिलानंद लाकड़ा- 5 गोल
• मंदीप सिंह – 3 गोल
• राजिन्दर सिंह- 2 गोल
• विवेक सागर, मनप्रीत, संजय: 1-1 गोल

यह भी पढ़ें- Exclusive: विध्या का सपना, इंडिया का गोल्ड! एशियन गेम्स में गूंजा जन गण मन, प्राची ने बताई राज की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com