विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

महाराष्ट्र सरकार की केंद्र से मांग- मेडिकल परीक्षाएं टाली जाएं या सबको पास किया जाए

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को देखते हुए चिकित्सा के परास्नातक छात्रों की परीक्षा टाल दी जाए.

महाराष्ट्र सरकार की केंद्र से मांग- मेडिकल परीक्षाएं टाली जाएं या सबको पास किया जाए
महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. (फाइल फोटो)
  • महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
  • चिकित्सा की परास्नातक परीक्षाएं टालने की मांग
  • कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे हैं मेडिकल छात्र
मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने केंद्र सरकार (Centre Govt) को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को देखते हुए चिकित्सा के परास्नातक छात्रों की परीक्षा टाल दी जाए. जन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिकित्सा के परास्नातक छात्रों को राज्य में कोविड-19 के मरीजों और मामलों को देखना होता है.

उन्होंने कहा कि या तो उनकी परीक्षाएं टाल दी जाएं या जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य ने केंद्र को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है. टोपे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ज्यादातर परीक्षाएं अगस्त में होती हैं और वह तैयारियों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन वर्तमान संकट को देखते हुए कोविड-19 मरीजों का उपचार करने और मानसून जनित अन्य रोगों के मरीजों को देखने के लिए हमें इन डॉक्टरों की जरूरत है.”

उन्होंने कहा, “इसीलिए हमने केंद्र से अनुरोध किया है कि इन डॉक्टरों की परीक्षाएं या तो टाल दी जाएं या उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाए. जो भी करें लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सेवा में तैनात रखा जाए.”

VIDEO: मुंबई : ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना मरीजों की मदद को आगे आए ये दो युवा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Govt, Centre Govt, Post Graduate Medical Examinations, Coronavirus, Covid 19, Maharashtra Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com