महाराष्ट्र के FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने NDTV से एक्सक्लुसिव बात की. उन्होंने बताया कि हम हर मामले को गंभीरता से लेते हैं. पब्लिक हेल्थ को बेहतर करना हमारी प्राथमिकता है. जो भी नियम हैं उनका पालन कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होना भी बहुत जरूरी है. उन्होंने फूड एडवरटाइजमेंट के मुद्दे और शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजे गए नोटिस पर भी बात की.
'वे स्टार नहीं नियम तोड़ने वाले लोग'
तुकाराम मुढ़े ने फूड एडवरटाइजमेंट के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, जो व्यक्ति या संस्थान प्रचार कर रहा है उसकी ही जिम्मेदारी होती है. उन्होंने कहा कि इसलिए FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा है. मुढ़ें ने कहा कि मेरी नजर में बॉलीवुड स्टार्स सिर्फ एडवरटाइजिंग कोड का उल्लंघन करने वाले लोग हैं, मेरे लिए वे स्टार्स नहीं हैं.
क्या इन एक्टर्स ने दिया जवाब?
क्या शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की टीम ने आपसे संपर्क करने की कोशिश की या कोई जवाब दिया? इस सवाल पर मुढ़ें ने बताया कि दो लोगों की तरफ से जवाब आया है. वहीं एक व्यक्ति ने अभी तक जवाब नहीं दिया है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किन एक्टर्स की तरफ से FDA के नोटिस पर जवाब मिला है. लेकिन संकेत मिले हैं कि शाहरुख खान ने विमल इलायची के लिए उन्हें भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है.
महाराष्ट्र FDA प्रमुख तुकाराम मुंढ़े ने कहा कि खाने की सुरक्षा और खाने के स्टैंडर्ड से जुड़े मुद्दे तो हैं, लेकिन यह कहना कि सब कुछ ही गलत है, ऐसा नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को जन-स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाना चाहिए.
तुकाराम मुढ़ें ने कहा कि उनके अगले निशाने पर कॉस्मेटिक्स और बच्चों के खाने के फूड ब्रांड्स हैं. आने वाले त्योहारों का मौसम व्यस्त रहने वाला है क्योंकि अब वे मिठाई और स्नैक्स इंडस्ट्री पर ध्यान देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं