Maharashtra Band : आरक्षण की मांग को लेकर मराठा मोर्चा ने गुरुवार को एक बार फिर से बंद का आह्वान किया है
- मराठा मोर्चा ने गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र बंद बुलाया है.
- औरंगाबाद और लातूर में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका
- आज के बंद को लेकर उलझन बनी हुई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
आरक्षण की मांग को लेकर मराठा मोर्चा ने गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Band) बुलाया है. बंद शांतिपूर्ण होने की भी बात कही गई थी लेकिन औरंगाबाद और लातूर में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका. साथ ही मराठा क्रांति मोर्चा और सकल मराठा मोर्चा के अलग-अलग बयानों से उलझन की स्थिति बनी हुई है. मराठा क्रांति मोर्चा सिर्फ धरना प्रदर्शन की बात कह रहा है तो सकल मराठा मोर्चा बंद की. ख़ास बात ये है कि नवी मुंबई और ठाणे में पिछले बंद के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए बंद से अलग रखा गया है, जबकि मुंबई के उपनगर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन की का एलान किया गया है. लेकिन सकल मराठा का कहना है कि जब राज्य में हर जगह बंद का आयोजन किया गया है तो मुंबई में क्यों नहीं. इसलिए आज के बंद को लेकर उलझन बनी हुई है. वैसे अभी मुंबई में सबकुछ सामान्य है. पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं.
- मुंबई में दादर सब्जी मंडी बंद, दादर मार्केट भी बंद
- बांद्रा में कलेक्टर दफ़्तर के सामने धरना प्रदर्शन जारी
- नवी मुंबई में एपीएमसी के पांचों थोक मंडिया बंद
- सांगली बंद, मराठा मोर्चा ने निकाली रैली, कई दुकानों पर पत्थरबाजी, चालू दुकानें बंद कराई गई.
- सांगली और तासगाव रोडपर मराठा क्रांति मोर्चा ने रास्ता रोको आंदोलन चल रहा है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा.
- रास्तों पर टायर जलाकर सरकार का निषेध किया गया. सरकार के खिलाफ आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की.
- मराठवाड़ा और विदर्भ की सीमा पर मालेगांव में रास्ता रोका गया.
- अमरावती मे स्कूल, कॉलेज, बसें और बाज़ार बंद.
- बीड जिले में बंद है. स्कूल कॉलेज प्रशासन ने बंद रखने का ऐलान किया है
- नासिक मे बंद नहीं लेकिन धरना प्रदर्शन, नासिक मे ST बस पर पथराव
-गोंदिया आंशिक बंद : मिलाजुला असर
- बुलढाणा जिले में भी बंद का असर
- 13 तहसीलों के सामने अलग-अलग आंदोलन किए गए, कहीं मुंडन किया गया तो कुछ जगहों पर रास्ता रोका गया
- सोलापुर में मराठा समाज ने सोलापुर पुणे हाईवे पर रास्ता रोका किया.
- हजारों की संख्या में मराठा शामिल
- मराठा आंदोलन का असर मुंबई शहर पर भले असर नहीं पड़ा है लेकिन शहर की सब्जी मंडियों पर बुरा असर पड़ा है. नवी मुंबई एपीएमसी मार्केट बंद होने की वजह से मुंबई की सब्जी मंडियों में सब्जियां आई ही नहीं. इसलिए दादर सब्जी मंडी पूरी तरहं से बंद है.
- जिस सब्जी मंडी में सुबह पैर रखने की जगहं नहीं होती है वहां सन्नाटा छाया हुआ है. विक्रेता स्टॉल पर सो रहे हैं.
सब कुछ दिखाते हुए और विक्रेताओं से बात भी की है.
- नवी मुंबई के एपीएमसी के पांचों थोक मंडिया बंद है.
- मराठा मोर्चा का सांगली बंद
- बांद्रा में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शहर के अलग-अलग नुक्कड़ और चौराहों पर भी पुलिस तैनात की गई.
- 7 अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट ने मराठा आरक्षण मसले पर राज्य सरकार से तेजी बरतने और मराठा समाज से हिंसा ना कर संयम बरतने को कहा था.
- आंदोलनकारी इस बार हिंसा नही करने की बात कर रहे हैं पर बंद का आवाहन कर लोगों के लिए उलझन भी खड़ी कर रहे हैं.
VIDEO: मराठा मोर्चा ने बुलाया महाराष्ट्र बंद
मराठा आंदोलन के LIVE UPDATES
-मराठा आरक्षण आंदोलन: मुंबई में आज मराठा आंदोलन खत्म हो गया. बताया जा रहा है कि धरने पर बैठे प्रदर्शऩकारी उठ गये हैं.- मुंबई में दादर सब्जी मंडी बंद, दादर मार्केट भी बंद
- बांद्रा में कलेक्टर दफ़्तर के सामने धरना प्रदर्शन जारी
- नवी मुंबई में एपीएमसी के पांचों थोक मंडिया बंद
- सांगली बंद, मराठा मोर्चा ने निकाली रैली, कई दुकानों पर पत्थरबाजी, चालू दुकानें बंद कराई गई.
- सांगली और तासगाव रोडपर मराठा क्रांति मोर्चा ने रास्ता रोको आंदोलन चल रहा है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा.
- रास्तों पर टायर जलाकर सरकार का निषेध किया गया. सरकार के खिलाफ आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की.
- मराठवाड़ा और विदर्भ की सीमा पर मालेगांव में रास्ता रोका गया.
- अमरावती मे स्कूल, कॉलेज, बसें और बाज़ार बंद.
- बीड जिले में बंद है. स्कूल कॉलेज प्रशासन ने बंद रखने का ऐलान किया है
- नासिक मे बंद नहीं लेकिन धरना प्रदर्शन, नासिक मे ST बस पर पथराव
-गोंदिया आंशिक बंद : मिलाजुला असर
- बुलढाणा जिले में भी बंद का असर
- 13 तहसीलों के सामने अलग-अलग आंदोलन किए गए, कहीं मुंडन किया गया तो कुछ जगहों पर रास्ता रोका गया
- सोलापुर में मराठा समाज ने सोलापुर पुणे हाईवे पर रास्ता रोका किया.
- हजारों की संख्या में मराठा शामिल
- मराठा आंदोलन का असर मुंबई शहर पर भले असर नहीं पड़ा है लेकिन शहर की सब्जी मंडियों पर बुरा असर पड़ा है. नवी मुंबई एपीएमसी मार्केट बंद होने की वजह से मुंबई की सब्जी मंडियों में सब्जियां आई ही नहीं. इसलिए दादर सब्जी मंडी पूरी तरहं से बंद है.
- जिस सब्जी मंडी में सुबह पैर रखने की जगहं नहीं होती है वहां सन्नाटा छाया हुआ है. विक्रेता स्टॉल पर सो रहे हैं.
सब कुछ दिखाते हुए और विक्रेताओं से बात भी की है.
- नवी मुंबई के एपीएमसी के पांचों थोक मंडिया बंद है.
- मराठा मोर्चा का सांगली बंद
- बांद्रा में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शहर के अलग-अलग नुक्कड़ और चौराहों पर भी पुलिस तैनात की गई.
- 7 अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट ने मराठा आरक्षण मसले पर राज्य सरकार से तेजी बरतने और मराठा समाज से हिंसा ना कर संयम बरतने को कहा था.
- आंदोलनकारी इस बार हिंसा नही करने की बात कर रहे हैं पर बंद का आवाहन कर लोगों के लिए उलझन भी खड़ी कर रहे हैं.
VIDEO: मराठा मोर्चा ने बुलाया महाराष्ट्र बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं