विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-एनसीपी के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, 125-125 सीटों पर लड़ेंगी दोनों पार्टियां

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस (Congress) अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2019) के लिए कांग्रेस-एनसीपी (Congress-NCP) के बीच सीट बंटवारे को लेकर फैसला हो गया है. दोनों पार्टियों ने 125-125 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है. बाकी की 38 सीटें छोटे सहयोगी दलों को दी गई हैं.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस (Congress) अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी. पवार ने ऐलान किया कि कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन के तहत सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा चुका है. राकांपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि समझौते के तहत बाकी बची 38 सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी. महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं. पवार ने कहा कि राकांपा इस चुनाव में नये चेहरों को मौका देगी. कुछ सीटें कांग्रेस के साथ बदली भी जाएंगी.

NCP प्रमुख शरद पवार ने की पाकिस्तान की तारीफ, कहा- मुझे वहां बहुत 'आदर' मिला...

बहुजन वंचित आघाडी से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करते हुए मुंबई एनसीपी अध्यक्ष नवाब मलिक ने दावा किया कि जनता समझ गई है कि बहुजन वंचित आघाडी सिर्फ वोट काटने के लिए है इसलिए विधानसभा में उसका वोट प्रतिशत कम जो जाएगा.

दोनों दलों ने 2014 में राज्य विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़े थे. तब कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद पवार की पार्टी ने 15 साल पुराने गठबंधन को तोड़ लिया था. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 तो राकांपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 के इन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा को 122 सीटें मिली थीं. कांग्रेस और राकांपा के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए गठजोड़ से पहले दोनों ही दलों से कई प्रमुख नेता साथ छोड़कर जा चुके हैं. इनमें से राकांपा से ज्यादा नेता गये हैं. इनमें से कई नेताओं ने भाजपा का तो कुछ ने शिवसेना का दामन थामा है.

VIDEO: महाराष्ट्र: मुश्किल में कांग्रेस-एनसीपी

(इनपुट भाषा से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress NCP Seat-sharing, Sharad Pawar, Assemblyelections2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com