विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में धक्का मुक्की, विधायकों में हुई झड़प- देखें Video

महाराष्ट्र के नागपुर विधानसभा सत्र के दूसरे दिन किसानों की पूरी कर्जमाफी और बेमौसम बारिश से हुये नुकसानों की मदद की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में झड़प हो गई.

महाराष्ट्र विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में धक्का मुक्की
  • महाराष्ट्र विधानसभा में विधायकों में झड़प
  • किसानों के मुद्दों को लेकर हुई धक्का-मुक्की
  • महाअघाड़ी और विपक्ष बीजेपी के विधायकों के बीच का मामला
महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र के नागपुर विधानसभा सत्र के दूसरे दिन किसानों की पूरी कर्जमाफी और बेमौसम बारिश से हुये नुकसानों की मदद की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में झड़प हो गई. सत्तारुढ़ महाअघाड़ी विधायकों और विपक्षी बीजेपी के विधायकों के बीच सदन के वेल में धक्का-मुक्की हुई. मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की सुबह शिवसेना ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए 25 हजार प्रति हेक्टर देने की मांग की थी, लेकिन सरकार में आने के बाद भी आज तक दिया नहीं है. जिस पर विपक्ष का कहना है कि जबतक मदद की घोषणा नहीं होगी वो कामकाज चलने नहीं देंगे. 

शिवसेना का लगातार तीसरा झटका, पहले सावरकर, फिर नागरिकता कानून और आज विपक्ष के साथ जाने से किया मना

विरोधी दल नेता देवेंद्र फडणवीस ने सभा गृह में घोषणा की कि जब तक 25 हजार रुपये हेक्टेयर मदद का ऐलान नहीं होता है वो कामकाज चलने नही देंगे. इतना ही नहीं, विधानसभा का कामकाज आधे घन्टे के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन वापस आने के बाद सत्ता और विपक्ष के विधायकों के बीच धक्का मुक्की हुई. 

Video: महाराष्ट्र में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Assembly, Clash In Assembly, Ruling Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com