विज्ञापन

Maharashtra By Election Result: राहुरी विधानसभा सीट पर रूझानों में आगे निकली बीजेपी, पीछे छूटे NCP उम्मीदवार

Rahuri Assembly Bypolls 2026: अहिल्यनगर की राहुरी विधानसभा में उपचुनाव दिवंगत बीजेपी नेता शिवाजी कर्डीले के निधन के बाद कराया गया था. बीजेपी ने उनके बेटे अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार बनाया है, जो रूझानों में 49,946 वोटों के साथ एनसीपी उम्मीदवार पर लगातार बढ़त बनाए हैं. निकटतम एनसीपी उम्मीदवार 8,469 वोटों के साथ दूसरे नंबर है.

Maharashtra By Election Result: राहुरी विधानसभा सीट पर रूझानों में आगे निकली बीजेपी, पीछे छूटे NCP उम्मीदवार
RAHURI ASSEMBLY SEAT BJP LEADS IN VOTE COUNTING TRENDS

Rahuri Assembly By Election: महाराष्ट्र की राहुरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए पांच राउंड वोटों की गुनती के शुरूआती रूझानों में बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है,.उपचुनाव में बीजेपी-एनसीपी के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन रूझानों में एनसीपी (शरद पवार) उम्मीदवार गोविंद मोकाटे लगातार पिछड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडीडेट अक्षय कर्डीले 49,946 वोटों की विशाल बढ़त लेकर आगे बढ़ रहे  हैं.

अहिल्यनगर की राहुरी विधानसभा में उपचुनाव दिवंगत बीजेपी नेता शिवाजी कर्डीले के निधन के बाद कराया गया था. बीजेपी ने उनके बेटे अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार बनाया है, जो रूझानों में 49,946 वोटों के साथ एनसीपी उम्मीदवार पर लगातार बढ़त बनाए हैं. निकटतम एनसीपी उम्मीदवार 8,469 वोटों के साथ दूसरे नंबर है.

ये भी पढ़ें-Dimond Harbour Seat: डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर बीजेपी या टीएमसी? सीट से जुड़ी है सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी की साख

5 राउंड की वोटों की गिनती के बाद बीजेपी कैंडीडेट 21,886 वोटों से आगे

गौरतलब है 10 राउंड की वोटों की गिनती के बाद राहुरी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार 49,946 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. जबकि एनसीपी उम्मीदवार पर 8,469 वोटों से दूसरे नंबर है. वहीं, निर्दलीय रावसाहेब खेवरे 1603 वोटों के साथ दूसरे और वंचित बहुजन आघाड़ी से संतोष पाठक 1438 वोटों से तीसरे नंबर पर हैं. इस तरह पांचवें राउंड की गिनती के बाद भाजपा कैंडीडेट अक्षय कर्डीले 41477 वोटों से आगे हैं.

राहुरी विधानसभा सीट पर कुल 27 राउंड में वोटों की काउंटिंग की जाएगी

माना जा रहा है कि सुबह 8 बजे शुरू हुई कांउटिंग की तस्वीर दोपहर तक साफ हो जाएगी. जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की उम्मीद टूटती जा रही है, क्योंकि एनसीपी कैंडीडेट गोविंद मोकाटे बीजेपी उम्मीदवार से 41,477 वोटों से पीछे हैं. वहीं, बीजेपी कैंडीडेट अक्षय कर्डिले को सहानुभूति का वोट मिलता दिख रहा है, जिन्हें उनके पिता के निधन के बाद टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स और लाखों का गोल्ड, बैंकॉक से लौटे युवक के ट्रॉली से हुआ बरामद

राहुरी विधानसभा सीट पर वंचित बहुजन आघाड़ी के संतोष चोलके ने उम्मीदवार बनाया है और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के बागी उम्मीदवार रावसाहेब खेवरे ने निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन दोनों ही उम्मीदवार बीजेपी उम्मीदवार अक्षय कर्डीले की जीत पर फर्क डालने में नाकाम दिख रहे हैं. 

दिवंगत बीजेपी नेता शिवाजी कर्डिले ने 34,487 वोटों से जीत दर्ज की थी

उल्लेखनीय है राहुरी विधानसभा में उपचुनाव दिवंगत शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद 23 अप्रैल को चुनाव कराया गया था. उपचुनाव में करीब 55.31 फीसदी लोगों ने वोट किया था. साल 2024 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार दिवंगत शिवाजी कर्डिले को 1 लाख 35 हजार 859 वोट मिले थे और जबकि एनसीपी के प्रजक्त प्रसादराव तनपुरे को 1 लाख 1 हजार 372 वोट मिले थे. कर्डिले ने कुल 34 हजार 487 के अंतर से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें-पुणे में 15 महीनों में पकड़ी गईं 150 बांग्लादेशी महिलाएं, हिरासत में ली गई अवैध रूप से रह रहीं कुल 52 महिलाएं

लेखक के बारे में
img
शिव ओम गुप्ता
Chief Sub Edtior
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra By-Election Results, Rahuri Assembly Seat, Vote Counting Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com