Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ में कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus variant) से एक मौत की जानकारी सामने आई है. महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से यह तीसरी मौत है. वायरस के इए वैरिएंट से पहली मौत रत्नागिरी में और दूसरी मुंबई में रिपोर्ट की गई थी. रायगढ़ जिले की कलेक्टर (Raigad Collector) निधि चौधरी ने डेल्टा प्लस वेरिएंट से 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.गौरतलब है कि इससे पहले, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में डेल्टा प्लस वैरिएंट से एक महिला की मौत हुई थी. 63 वर्षीय इस महिला ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए थे. 21 जुलाई को वह टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और 27 जुलाई को उनका निधन हो गया.
डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर 'अलर्ट मोड' पर सरकार, 8 राज्यों को लेटर लिखकर दिए खास निर्देश..
इस महिला को डायबिटीज समेत कई परेशानियां थीं. यह महिला मुंबई के सात रोगियों में से एक थीं, जो हाल ही में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पॉजिटिव पाए गए थे. उनके जीनोम सिक्वेंसिंग के नतीजे 11 अगस्त को आए थे. उनके 2 करीबी संपर्कों में भी डेल्टा प्लस की पहचान की गई है. असप्ताल में वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं और उन्हें स्टेरॉयड और रेमडेसिविर दिया गया था. महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोनावायरस का हर वेरिएंट सबसे पहले महाराष्ट्र में क्यों दिख रहा, विशेषज्ञों ने बताई वजह..
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 का डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर चिंता लगातार बढ़ी है. महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां कुल 60 से ज्यादा डेल्टा प्लस मरीज़ हैं. डेल्टा प्लस के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीन के अभाव की खबरें सामने आई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं