कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर छात्रा वर्षा खरात स्पीच दे रही थीं. बेहद खुशनुमा माहौल था, हंसी-ठहाके लग रहे थे, लेकिन अगले ही पल पूरा माहौल गमगीन हो गया. वर्षा मंच पर गिर गईं और उसकी मौत हो गई. हैरान कर देने वाली ये दुखद घटना महाराष्ट्र के धाराशिव जिले की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डॉक्टर्स का कहना है कि वर्षा की मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है.
घटना परंडा तालुका के शिंदे कॉलेज की है. यहां 20 वर्षीय छात्रा वर्षा खरात ने हंसते हुए फेयरवेल स्पीच की शुरुआत की थी, लेकिन तब शायद ही किसी को पता होगा कि कुछ पल बाद उसकी मौत हो जाएगी. वह हंसते हुए अपने दोस्तों और टीचर्स को संबोधित कर ही थी, लेकिन कुछ ही पलों में उनका चेहरा पीला पड़ने लगता है. इसी बीच वर्षा लड़खड़ाकर मंच से गिर गईं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
वर्षा जैसे ही मंच पर गिरीं, वैसे ही कुछ लोग उनके पास आए और उन्हें उठाने की कोशिश करने लगे. लोगों को लगा कि कमजोरी या किसी अन्य कारण से वर्षा मंच पर गिर गई होंगी. जब वर्षा नहीं उठीं, तो उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि वर्षा की आठ साल की उम्र में हार्ट सर्जरी हुई थी. हालांकि, पिछले 12 साल से वह बिल्कुल स्वस्थ थीं और कोई दवा भी नहीं ले रही थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं