केतन अग्रवाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल की मां का बयान सामने आया है. सिया की मां पूजा गोयल ने घटना पर हैरानी जताते हुए कहा, "जब मैंने इस घटना के बारे में सुना, तो हैरान रह गई. मैं सोचती रही कि ऐसा कैसे हो सकता है. केतन का परिवार आज जो दुख झेल रहा है, वह बहुत बड़ा है, लेकिन मुझे और भी ज़्यादा दुख हो रहा है क्योंकि दो परिवार बर्बाद हो गए हैं.'' उन्होंने कहा कि केतन बहुत अच्छा इंसान था. अगर इस मामले में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, भले ही वह मेरी बेटी ही क्यों न हो।" उन्होंने कहा, "अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक दिया जाना चाहिए, जहां से केतन गिरा था." वहीं, सिया के पिता प्रवीण गोयल ने केतन की मौत पर दुख जताया और कहा कि केतन के परिवार के लिए यह नुकसान बहुत बड़ा है.
प्रवीण गोयल ने कहा, "जो हुआ वह बहुत दुखद घटना है. मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने अपना बेटा खो दिया है. मैं उससे बहुत प्यार करता था. मैं उससे इतना जुड़ा हुआ था कि मानो उसको अपना बेटा ही मानने लगा था। इतना प्यारा, होनहार और अच्छा लड़का आज हमने उसे खो दिया. एक पिता के तौर पर मैं कहूंगा, उन्होंने अपना बेटा खो दिया, इससे बड़ा दुख और कोई नहीं हो सकता. कुछ दिन पहले ही उन्होंने सिया का जन्मदिन मनाया था और आगे एक बेहतर ज़िंदगी के सपने देखे थे."
लोहागढ़ किले से गिरकर हुई थी केतन अग्रवाल की मौत
पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरकर केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी, जिसे बाद में कथित हत्या का मामला बताया गया. मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सिया गोयल मदद के लिए चिल्ला रही थीं और कह रही थीं कि "कोई किले से गिर गया है". सिया के साथ-साथ उसके प्रेमी चेतन चौधरी भी इस मामले में आरोपी हैं. वे दोनों अभी पुलिस हिरासत में हैं.

Add image caption here
पुणे केतन मर्डर केस: बेटे चेतन की करतूत से डरा परिवार, फ्लैट पर ताला जड़कर रातों-रात हुआ गायब!
अब एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं सिया और चेतन
बता दें कि केतन अग्रवाल हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी सिया और चेतन अब पुलिस से बचने के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल ने कुबूल किया है कि वह चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थी. सिया केतन अग्रवाल के साथ अपनी तय शादी को तोड़ना चाहती थी. पूछताछ में सिया ने दावा किया है कि उसने केतन को शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन वो शादी तोड़ने को तैयार नहीं था. सूत्र बताते हैं की सिया के मुताबिक, केतन ने उसे कहा था कि उसका परिवार बहुत रसूखदार है और वो भागकर भी इस शादी से नहीं बच पाएगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं