पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल का कोर्ट में आधिकारिक तौर पर प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इसे लेकर बहस छिड़ गई है. पुणे के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने पहले कहा था कि वह कोर्ट में सिया गोयल का प्रतिनिधित्व करेंगे और दावा किया था कि सिया ने उन्हें अपनी ओर से पेश होने के लिए अधिकृत करते हुए वकालतनामे पर हस्ताक्षर किए थे. हालांकि, सिया के भाई साहिल ने अब इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि आशुतोष श्रीवास्तव इस मामले में सिया का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं.
साहिल के अनुसार, परिवार ने सिया का बचाव करने और अदालत में उसका पक्ष रखने के लिए वकील विपुल दुशिंग से संपर्क किया है. NDTV ने आशुतोष श्रीवास्तव और विपुल दुशिंग, दोनों से बात की और दोनों वकीलों ने दावा किया कि सिया गोयल उनकी क्लाइंट हैं. आशुतोष श्रीवास्तव ने वकालतनामा की एक कॉपी दिखाई, पर कथित तौर पर सिया के हस्ताक्षर हैं. उनका कहना है कि यह उन्हें सिया के कानूनी प्रतिनिधि के तौर पर काम करने का अधिकार देता है.
सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल से शॉपिंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये लिए और प्रेमी चेतन को दे दिए थे: सूत्र
वहीं, अब सिया के भाई के दावे की वजह से इस बात को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है कि अब अदालती कार्यवाही में सिया गोयल की ओर से आधिकारिक तौर पर कौन पेश होगा.
बता दें कि केतन मर्डर केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं.सिया गोयल और केतन चौधरी को 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से केतन को एक चट्टान से नीचे धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस योजना के तहत सिया गोयल ने कथित तौर पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शादी की खरीदारी के बहाने लगभग 1 करोड़ रुपये लिए और बाद में यह पैसा चेतन चौधरी को सौंप दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिया गोयल (20) ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी (22) के साथ मिलकर न केवल केतन अग्रवाल की हत्या की योजना बनाई थी बल्कि उन्होंने अपने भविष्य की भी प्लानिंग तैयार की थी, जिसमें अपराध के कुछ साल बाद शादी करने की योजना थी ताकि उन पर कोई शक न हो.
केतन अग्रवाल मर्डर केस: कार छोड़ स्कूटर से किला पहुंचा था चेतन, 'बैठने' का कोड मिलते ही दिया धक्का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं