विज्ञापन

आतंकियों से बात करने के आरोप वाली कॉल से चर्चा में आए IPS राठौर, अब वाराणसी में बने अपर पुलिस आयुक्त 

यूपी सरकार ने 2010 बैच के आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई को पीएसी लखनऊ से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है. जानिए गुजरात के इस इंजीनियर से आईपीएस बने अधिकारी की कहानी.

आतंकियों से बात करने के आरोप वाली कॉल से चर्चा में आए IPS राठौर, अब वाराणसी में बने अपर पुलिस आयुक्त 
ips rathore kirit kumar haribhai transfer varanasi police commissionerate yogi government

आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई को यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. योगी सरकार ने शनिवार को केवल एक आईपीएस अधिकारी का तबादला करते हुए साल 2010 बैच के आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई को पीएसी मुख्यालय से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया है. आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई उस वक्त भी चर्चा में आए थे, जब एक साइबर ठग ने उन पर आतंकियों से मोबाइल पर बातचीत करने का आरोप लगाया था. आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी सेक्टर लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात किए जाने की जानकारी यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है.

बता दें कि आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई मूल रूप से गुजरात के एक गांव के रहने वाले हैं. उनके पास सिविल एवं ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री है. साल 2001 में गुजरात के भुज में आए भूकंप के दौरान राहत कार्यों को देखकर उन्होंने सिविल सेवक बनने का संकल्प लिया और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी.

भूकंप से मिली थी सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा

यूपी कैडर में सोनभद्र और पीलीभीत के एसपी रह चुके आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई एसपी एसआईटी लखनऊ और पीएसी सेक्टर में डीआईजी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं. उन्हें डीजीपी गोल्ड और सिल्वर कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है. 

ips rathore kirit kumar haribhai transfer

ips rathore kirit kumar haribhai transfer

वे दिसंबर 2023 से पीएसी लखनऊ सेक्टर में सेवाएं दे रहे थे. इससे पहले 30 जुलाई 2023 को उन्हें पुलिस अधीक्षक (अपराध), पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ में तैनाती मिली थी. इसी वर्ष दिसंबर में उनका डीआईजी पद पर प्रमोशन हुआ था. उन्हें वर्ष 2023 में पुलिस महानिदेशक की ओर से सिल्वर और गोल्ड प्रशंसा डिस्क भी प्रदान की गई थी.

साइबर ठग ने लगाया था आतंकियों से बात करने का आरोप

यूपी कैडर के तेज-तर्रार आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई से जुड़ा साइबर ठगी का मामला भी काफी चर्चा में रहा था. सितंबर 2025 में उनके सरकारी नंबर पर एक कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम थाने का पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा था कि उनके नंबर से आतंकियों से बातचीत हुई है. वह आईपीएस अधिकारी को डराकर ठगने की कोशिश कर रहा था. राठौर ने इसे साइबर ठगी का प्रयास समझते हुए लखनऊ के महानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें- IAS गोविंद जायसवाल को जम्मू-कश्मीर में बड़ी जिम्मेदारी, प‍िता चलाते थे र‍िक्‍शा, अब पत्‍नी भी IPS 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttar Pradesh, Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com