विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2018

मुंबई में आफत की बारिश से लोगों का जीना मुश्किल, अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी

शुक्रवार रात से भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के बड़े हिस्सों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

मुंबई में आफत की बारिश से लोगों का जीना मुश्किल, अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के बड़े हिस्सों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
  • मुंबई में आफत की बारिश से लोगों का जीना मुश्किल
  • सड़कों पर जलजमाव की स्थिति हो गई
  • अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
मुंबई: शुक्रवार रात से भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के बड़े हिस्सों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण ठाणे, नवी मुंबई, मलाड, बोरिवली, पवई, भंडूप, बदलापुर और कल्याण के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. इन इलाकों में बारिश के बाद सड़कों पर जमजमाव की स्थित पैदा हो गई. बारिश के कारण ट्रेन सेवाओं पर भी काफी असर पड़ा. सुबह करीब एक घंटे तक ट्रेन सेवा प्रभावित रहीं. इस संबंध में मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक अजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "अगले पांच दिनों में कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी भारी बारिश की संभावना है." 

यह भी पढ़ें: मुंबई रेल यात्रियों को राहत : बारिश में सेवा बाधित नहीं होने देगा मध्य रेलवे का ‘वाटरप्रूफ’ इंजन

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बदलापुर और कल्याण के बीच ट्रेन सेवाओं को खराब दृश्यता और पटरियों पर जलजमाव होने के कारण आधे घंटे तक रोक दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि 11.30 बजे के बाद रेलवे के उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सामान्य हो गई थीं. बारिश के कारण उल्हास नदी का जलस्तर आज सुबह काफी तेजी से बढ़ा. कल्याण, मिलापनगर और डोंबिविली के पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई. सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि बारिश इसी समान तीव्रता के साथ जारी रहती है, तो पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है.
 
mumbai rainबारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति हो गई.

यह भी पढ़ें: मुंबई के लोगों के लिए अच्छी खबर, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट वापस लिया

जिला अधिकारियों ने कहा कि आपदा प्रबंधन कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ठाणे में 40 सेमी बारिश हुई. भारी बारिश को देखते हुए नागपुर में 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों बंद रहे. अगले 24 घंटों में शहर में और अधिक बारिश होने की उम्मीद है. 

VIDEO: मुंबई से सटे कल्याण में भारी बारिश, कई निचले इलाकों में भरा पानी
केवल नौ घंटों में, नागपुर में शुक्रवार को 265 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain In Mumbai, Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com