महाराष्ट्र के अकोला में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा.
- महाराष्ट्र के अकोला में प्रदर्शन कर रहे हैं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्
- अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने किया उनके समर्थन में ट्वीट
- ममता बनर्जी ने कहा- यशवंत सिन्हा को हमारा पूरा समर्थन है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई :
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने महाराष्ट्र के अकोला में बागी तेवर अपनाते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार (4 दिसंबर) की रात उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने तब हिरासत में ले लिया, जब वह विदर्भ क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार की 'बेरुखी' का विरोध कर रहे थे. सैकड़ों किसानों के साथ सिन्हा अकोला जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति सरकार की कथित बेरुखी का विरोध कर रहे थे. सिन्हा को हालांकि हिरासत में लिए जाने के कुछ समय बाद ही छोड़ दिया गया और वह वापस फिर से प्रदर्शन पर बैठ गए.
यह भी पढ़ें :यशवंत सिन्हा ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर सरकार पर फिर साधा निशाना
यह भी पढ़ें : यशंवत सिन्हा ने फिर बोला हमला, कहा- गुजरात पर बोझ हैं जेटली
पूर्व वित्त मंत्री ने मंगलवार दोपहर को कहा कि हमने यहां रुकने का फैसला किया है. पुलिस हमें जहां लेकर जाएगी, हम वहां जाएंगे, लेकिन तब तक हमारी सभी मांगें पूरी हो जानी चाहिए प्रदर्शन जारी रहेगा. यशवंत के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक उनकी अपनी पार्टी के नेताओं या फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने कहा, न ही वह मेरे पास आए और न ही मैंने उनसे बात करने की कोशिश की है.
VIDEO : यशवंत सिन्हा की अगुवाई में किसानों का प्रदर्शन
वहीं, अकोला के जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर ने कहा, हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया है. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.
यह भी पढ़ें :यशवंत सिन्हा ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर सरकार पर फिर साधा निशाना
I am concerned about @YashwantSinha Ji former Union Finance Minister in jail. I am sending our MP Dinesh Trivedi to meet him. @YashwantSinha is fighting for the cause of farmers. He has our full support
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 5, 2017
अब यशवंत सिन्हा को विपक्ष के दो मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिला है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सिन्हा का समर्थन किया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'मैं पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा जी के जेल जाने के बारे में सुनकर चिंतित हूं. मैं अपने सांसद दिनेश त्रिवेदी को उनसे मिलने के लिए भेजूंगी. वह किसानों की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्हें हमारा पूरा समर्थन है.' वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यशवंत सिन्हाजी को क्यों गिरफ्तार किया गया. उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए.Why has Sh Yashwant Sinhaji been arrested? Insane. He shud be released immediately https://t.co/4TwVS3Q9HU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 5, 2017
यह भी पढ़ें : यशंवत सिन्हा ने फिर बोला हमला, कहा- गुजरात पर बोझ हैं जेटली
पूर्व वित्त मंत्री ने मंगलवार दोपहर को कहा कि हमने यहां रुकने का फैसला किया है. पुलिस हमें जहां लेकर जाएगी, हम वहां जाएंगे, लेकिन तब तक हमारी सभी मांगें पूरी हो जानी चाहिए प्रदर्शन जारी रहेगा. यशवंत के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक उनकी अपनी पार्टी के नेताओं या फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने कहा, न ही वह मेरे पास आए और न ही मैंने उनसे बात करने की कोशिश की है.
VIDEO : यशवंत सिन्हा की अगुवाई में किसानों का प्रदर्शन
वहीं, अकोला के जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर ने कहा, हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया है. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं