- ट्राइडेंट होटल के पास शो रूम में लगी भीषण आग
- आग पर काबू पाए जाने की खबर
- बुधवार देर रात लगी थी आग
मुंबई के नरीमन प्वाइंट में स्थित होटल ट्राइडेंट (Trident Hotel) के पास एक शो रूम में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. फिलहाल इस आग पर काबू पा लिया गया है.आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि रात 11 बजे होटल के पास एक शो रूम बेसमेंट लेवल-2 आग लगी थी. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आग लगने की खबर रात 11:04 बजे मिली थी, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से 11:05 बजे चार फायर इंजन और चार पानी टैंकर और पुलिस दल के साथ हम आग लगने वाली जगह पर पहुंचे और आग बुझाने के काम पर लग गए.

वहीं, इसके अलावा मुंबई के मझगांव इलाके के एक होटल में भी आग लग गई थी, जिसे फायरब्रिगेड ने बुझा दिया.
Latest visuals from Mumbai: Level-2 fire had broken out in Trident Hotel at Nariman Point, late night yesterday. Fire tenders present at the spot. No casualties reported till now. #Maharashtra pic.twitter.com/yzSpNffoMR
— ANI (@ANI) December 19, 2018
इससे पहले उपनगरीय अंधेरी के मरोल में ईएसआईसी कामगार अस्पताल में जबरदस्त आग की घटना के दो दिन बाद बुधवार देर शाम फिर से आग लग गई. इस अस्पताल में आग लगने की पहली घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी. नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारी ने बताया कि आगजनी की घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना शाम 7.54 मिनट पर हुई. उन्होंने बताया, ‘‘इस पर रात 8.34 बजे काबू पा लिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं