विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2021

अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने फाइल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, दोनों बेटों को भी बनाया आरोपी

चार्जशीट में अनिल देशमुख के दोनों बेटों ऋषिकेश देशमुख और सलिल देशमुख को आरोपी बनाया गया है. वर्तमान में अनिल देशमुख और उनके पीए (PA) और पीएस (PS) भी जेल में हैं. 

अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने फाइल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, दोनों बेटों को भी बनाया आरोपी
अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने फाइल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट
नई दिल्ली:

ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ( Anil Deshmukh) के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की है. PMLA के तहत चार्जशीट तकरीबन 7 हजार पन्नों की है. चार्जशीट में अनिल देशमुख के दोनों बेटों ऋषिकेश देशमुख और सलिल देशमुख को आरोपी बनाया गया है. वर्तमान में अनिल देशमुख और उनके पीए (PA) और पीएस (PS) भी जेल में हैं. 

बता दें कि गत 22 जुलाई को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में केस दर्ज किया था. आरोप है कि आरोपियों ने एक-दूसरे की मिलीभगत से शिकायतकर्ता के होटल और बार के खिलाफ कार्रवाई का डर दिखाकर 11.92 लाख रुपये की उगाही की थी.

60,000 करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप घोटाले में CBI ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं परमबीर सिंह ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाया था. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में उन्होंने देशमुख पर हस्तक्षेप करने और हर महीने 100 करोड़ रुपये तक की जबरन वसूली करने के लिए पुलिस का उपयोग करने का आरोप लगाया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Deshmukh, ED Files Supplementary Chargesheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com