विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2019

अशोक चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस पर लगाया आरोप, कहा- विधायकों को फोन कर बीजेपी में शामिल करने की कर रहे हैं बात

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक शुरू होने के बाद चव्हाण ने पत्रकारों से की बातचीत.

अशोक चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस पर लगाया आरोप, कहा- विधायकों को फोन कर बीजेपी में शामिल करने की कर रहे हैं बात
अशोक चव्हाण (फाइल फोटो)
  • चव्हाण ने फोन कर विधायकों को तोड़ने का लगाया आरोप
  • समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से की बातचीत
  • लोकसभा चुनाव और सूखे की समस्या पर हुई बैठक में बात
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहने का आरोप लगाया है.  राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक शुरू होने के बाद चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी पार्टी से बीजेपी में कोई भी शामिल होगा. चव्हाण ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस से कोई व्यक्ति पार्टी में शामिल होगा. फडणवीस उनमें से कई को फोन कर रहे हैं और उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं. मुख्यमंत्री कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वह कई विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई जवाब देगा.' 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण का कथित ऑडियो टेप आया सामने, बोले- मैं इस्तीफा देने के मूड में हूं

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है. सच्चाई यह है कि लोग राज्य सरकार से बहुत नाखुश हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के परिणाम से काफी अलग हो सकते हैं. चव्हाण ने जिलावार समीक्षा के बारे में कहा कि दो दिवसीय बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है. उन्होंने कहा, ‘काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाडी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जिसने राज्य में 48 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसके चलते करीब 10 सीटों पर कांग्रेस- राकांपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा. ' 

कांग्रेस का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठा आरक्षण आंदोलन पर राजनीति करने का लगाया आरोप

मतदाताओं से संपर्क साधने में आरएसएस से सीख लेने संबंधी राकांपा प्रमुख शरद पावार के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा से वैचारिक रूप से आरएसएस के खिलाफ रही है.' पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजे से लेकर राज्य में सूखे की स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा हुई.  (इनपुट-भाषा)

वीडियो: अशोक चव्हाण ने दी महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं को नसीहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Ashok Chavan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com