विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2019

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुजय विखे पाटिल के बाद बीजेपी में शामिल हुआ एक और नेता

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर भाजपा में शामिल हो गए.

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुजय विखे पाटिल के बाद बीजेपी में शामिल हुआ एक और नेता
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कांग्रेस नेता ने दिया जोर का झटका
  • महाराष्ट्र में कांग्रेस के सतारा जिला अध्यक्ष
  • बीजेपी में शामिल हुआ एक और नेता
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर भाजपा में शामिल हो गए. कांग्रेस के सतारा जिला अध्यक्ष नाईक-निंबालकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा में शामिल हुए. हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं. 

मुरली मनोहर जोशी का टिकट तो कट गया! मगर पार्टी के फैसले को लेकर रह गया यह मलाल

राकांपा नेतृत्व पर हमला करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा कि उनकी लड़ाई बारामती से जुड़े लोगों से है। बारामती लोकसभा सीट राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ है। नाईक-निंबालकर ने आरोप लगाया कि बारामती के लोगों ने उस क्षेत्र के विकास में रोड़े अटकाए जहां से वह आते हैं. मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा ‘‘दूसरी ओर फड़णवीस ने कभी नहीं पूछा कि मैं किस पार्टी से आता हूं.''

Video: राजस्थान में आज राहुल गांधी दौरे पर

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Leader, Ranjeet Singh Naik Nimbalkar, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com