- अर्जुन मेघवाल का हारमोनियम बजाते वीडियो वायरल.
- मंत्री ने हारमोनियम बजाकर गाया मोदी कहीं नहीं जाएंगे.
- मोदी कहीं नहीं जाएंगे नारे के साथ बीजेपी का कैंपेन तेज
राजनीतिक गलियारों में इन दिनों बयानों के तीखे तेवरों के बीच केंद्रीय संस्कृति और कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का एक अनूठा अंदाज देखने को मिला है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्ग के एक विवादित बयान के जवाब में भाजपा नेताओं द्वारा चलाए जा रहे 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' (#ModiKahinNahiJayega) अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री ने खुद हारमोनियम पर धुन बजाते हुए एक भजन गीत गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक बयान दिया गया था. इस बयान के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' नारे के साथ कैंपेन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में 72 वर्षीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने संगीत प्रेम और अनूठे अंदाज का परिचय देते हुए एक वीडियो जारी किया.
वीडियो में क्या गाते नजर आए मंत्री?
वायरल हो रहे इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पारंपरिक अंदाज में हारमोनियम बजाते हुए गा रहे हैं:
"कहीं नहीं जाएंगे मोदी, कहीं नहीं जाएंगे मोदी..."
इसके आगे उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा 'जाएंगे वो लोग जिन्होंने अपनी साख खो दी, मुफ्त में राशन, गैस सिलेंडर, मकान, सड़कें, बिजली, आयुष्मान और स्वच्छ भारत अभियान... मोदी कहीं नहीं जाएंगे.'
“कहीं नहीं जाएंगे मोदी, कहीं नहीं जाएंगे मोदी...” #ModiKahiNahiJayega #SaveDemocracyRemoveAnarchy https://t.co/8GBdoWla4K
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) November 3, 2026
इस वीडियो के जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का अटूट विश्वास उनके साथ है और वे देश के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह डटे हुए हैं.
मोदी कही नहीं जाएगा https://t.co/6CDf15lFoC
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) November 3, 2026
बीजेपी नेताओं में छाया 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' का नारा
केवल अर्जुन राम मेघवाल ही नहीं, बल्कि पिछले कुछ दिनों में पार्टी के कई अन्य नेताओं और मंत्रियों ने भी इस नारे को अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत किया है. दिल्ली में एक प्री-दिवाली कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी इसी तर्ज पर गाना गाकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा.
युवाओं की हुंकार, हर जन का ऐतबार... 140 करोड़ देशवासियों की एक ही पुकार - #ModiKahinNahiJayega 🇮🇳 देश का युवा आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ा है। यही विश्वास और जनसमर्थन बताता है कि भारत की प्रगति का यह अभियान रुकने वाला नहीं है। इसी जनभावना को एक नए अंदाज में अभिव्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी, राज्यसभा सांसद श्री @bjpsanjaybhatia जी तथा सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री @BeingArun28 जी ने #ModiKahinNahiJayega Hoodie को लॉन्च किया। यह सिर्फ एक Hoodie नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के विश्वास, युवा ऊर्जा और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। जन-जन का विश्वास, युवा शक्ति का आह्वान... एक ही संदेश, एक ही नारा - "MODI KAHIN NAHI JAAYEGA BROOO!" 🔥
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) November 3, 2026
वहीं हरियाणा भाजपा द्वारा इस नारे को प्रिंट करते हुए विशेष टी-शर्ट और हुडी (Hoodie) भी लॉन्च की गई है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासी चर्चा का विषय बनी हुई है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्षी हमलों के जवाब में भाजपा इस तरह के सांस्कृतिक अभियानों के जरिए जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश और चुनावी माहौल बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें | राहुल गांधी ने दी PM मोदी को दी ओपन डिबेट की चुनौती तो निर्मला सीतारमण ने पूछा- संसद में क्यों भागते हो?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं