विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

कोस्टगार्ड ने 10 दिन से गहरे समंदर में फंसे 14 मछुआरों की बचाई जान

भारतीय तटरक्षक दल ने 10 दिन से गहरे समंदर में फंसे 14 मछुआरों की जान बचाई. ये मछुआरे पिछले 10 दिनों से बिना पानी और भोजन के जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे.

कोस्टगार्ड ने 10 दिन से गहरे समंदर में फंसे 14 मछुआरों की बचाई जान
17 सितंबर को तटरक्षक दल को मछुआरों के फंसे होने की सूचना मिली थी. (फाइल फोटो)
  • मछुआरों की नाव का इंजन हो गया था खराब
  • मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर समंदर में फंसे थे मछुआरे
  • खराब मौसम में भी जहाज ने मछुआरों की नाव को खोज लिया
मुंबई: भारतीय तटरक्षक दल ने 10 दिन से गहरे समंदर में फंसे 14 मछुआरों की जान बचाई. ये मछुआरे पिछले 10 दिनों से बिना पानी और भोजन के जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनकी नाव का इंजन खराब हो गया था. 

यह भी पढ़ें : तस्वीरों में : शाबाश! उफनते समंदर में जान पर खेलकर दल ने बचायी 7 मछुआरों की जान

मुंबई से तकरीबन 200 किलोमीटर अंदर समंदर में कहर ढाती लहरें, तेज हवा और खराब मौसम के चलते उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन भारतीय तटरक्षक दल ने उन्हें खोज निकाला और सभी को सकुशल बचा लिया. भारतीय तटरक्षक दल के पश्चिमी कमान के आईजी के आर नौटियाल के मुताबिक 17 सितंबर को तटरक्षक दल को मछुआरों के फंसे होने की सूचना मिली थी. तुरंत तटरक्षक दल की जहाज समुद्र प्रहरी को बचाव के लिए रवाना किया गया. खराब मौसम में भी जहाज ने मछुआरों की नाव को खोज लिया.

VIDEO:समंदर में फंसे अफ्रीकी नाविकों को भारतीय तटरक्षक दल ने बचाया

खाना और पानी खत्म हो चुका था
मछुआरों की नाव का पानी और भोजन खत्म हो चुका था. सभी भूखे थे. उन्हें खाने को दिया गया. पानी दिया गया और फिर उनकी नाव को खींचकर समंदर किनारे लाया गया. आईजी के आर नौटियाल के मुताबिक भारतीय तटरक्षक दल ने ऐसे ही जैकन 3 नामक जहाज में फंसे 19 मछुआरों को बचाया और उन्हें मुरुड जंजीरा में सुरक्षित पहुंचा दिया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coast Guard, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com