(फाइल फोटो)
- बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट रही.
- बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही.
- निफ्टी 87.65 अंकों की मजबूती के साथ 10,295.35 पर बंद हुआ.
मुंबई:
सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था के लिए 9 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा का बुधवार को शेयर बाजारों पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 435 अंक की लंबी छलांग के साथ पहली बार 33,000 अंक के स्तर को पार कर गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. देश के शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 435.16 अंकों की मजबूती के साथ 33,042.50 पर और निफ्टी 87.65 अंकों की मजबूती के साथ 10,295.35 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 387.94 अंकों की तेजी के साथ 32,995.28 पर खुला और 435.16 अंकों या 1.33 फीसदी की तेजी के साथ 33,042.50 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,117.33 के ऊपरी और 32,804.60 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 67.63 अंकों की तेजी के साथ 16,249.36 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 32.38 अंकों की गिरावट के साथ 17,159.30 पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें : झूम उठा बाजार : वित्त मंत्री अरुण जेटली के ऐलान का असर, सेंसेक्स में 450 अंकों का उछाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 113.45 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,321.15 पर खुला और 87.65 अंकों या 0.86 फीसदी की मजबूती के साथ 10,295.35 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,340.55 के ऊपरी और 10,240.90 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही. बैंकिंग (4.71 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (3.33 फीसदी), औद्योगिक (2.00 फीसदी), वित्त (1.40 फीसदी) और दूरसंचार (1.19 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही.
VIDEO : नई ऊंचाई पर बाजार, लेकिन क्या अर्थव्यवस्था में सुधार आया है?
बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में रहे - उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.31 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.11 फीसदी), रियल्टी (0.35 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.07 फीसदी).
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Share Market