विज्ञापन

क्या कोई तोड़ पाएगा 161.3 km/h स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड? शोएब अख्तर ने बताया उस गेंदबाज का नाम, बोले- उम्मीद है ...

अख्तर ने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा (100.2 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग मुश्किल है.

क्या कोई तोड़ पाएगा 161.3 km/h स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड? शोएब अख्तर ने बताया उस गेंदबाज का नाम, बोले- उम्मीद है ...
क्या कोई तोड़ पाएगा 161 km/h स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड? शोएब अख्तर ने बताया
Himalaya TV

पाकिस्तान के दिग्गज  पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में टॉप नंबर 1 पर है. उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा (100.2 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग मुश्किल है. उनका यह विश्व रिकॉर्ड आजतक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है. ऐसे में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया कि कोई ऐसे गेंदबाज हैं मॉर्डन डे क्रिकेट में जो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. इस बारे में अख्तर ने रिएक्ट किया है, उन्होंने उम्मीद जताई है कि मयंक यादव एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनपर भरोसा किया जा सकता है. 

नेपाल के हिमालया टीवी पर बात करते हुए अख्तर ने अपने इस रिकॉर्ड को लेकर बात की और कहा, "किसी के लिए 160 की स्पीड की बाधा तोड़ते हुए देखना या एकदम असली तेज गेंदबाजी देखना लगभग नामुमकिन है.खुद एक गेंदबाज के तौर पर इस खेल को खेलने के बाद, मुझे लगता है कि क्रिकेट में ये सबसे मुश्किल काम हैं,ऐसा नहीं है कि बाकी चीज़ें आसान हैं". 

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से विख्यात अख्तर ने कहा, "मुझे लगा था कि मयंक यादव 150 की स्पीड तक पहुंच पाएंगे,  लेकिन असल बात यह है कि किसी का 150 की स्पीड से, अच्छी लाइन और लेंथ पर लगातार 10 से 15 सालों तक गेंदबाज़ी करना बहुत बड़ी बात है. 161 km/h स्पीड  तक पहुंचना मुश्किल है, मुझे उम्मीद है कि कोई गेंदबाज यह रिकॉर्ड तोड़े, मुझे खुशी होगी, लेकिन यहां तक पहुंचना नामुमकिन लग रहा है."

सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

अख्तर के बाद दूसरे नंबर पर शॉन टैट हैं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भी अपनी गति से सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके अख्तर को उनका रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती दी थी. हालांकि, इसके बाद वे इससे ज्यादा गति से गेंदबाजी  कभी नहीं कर पाए.  वहीं, ब्रेट ली ने भी अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की थी और वो अख्तर के करीब भी एक दफा पहुंचे थे.  

ब्रेट ली ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के जेफ्री थॉम्पसन 160 किलोमीटर प्रति घंटे का आंकड़ा छूने वाले पहले गेंदबाज थे.ऑस्ट्रेलिया के मिचेल 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले क्लब में चौथे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बाएं हाथ के स्टार्क हैं, जिन्होंने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी.

यह भी पढ़ें | अनवर-तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 द्रविड़, नंबर 4 कोहली, वकार यूनुस ने चुनी ऑल-टाइम IND-PAK प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी-20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoaib Akhtar, Mayank Prabhu Yadav, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com