विज्ञापन

चूहे की पूंछ बांधकर जिंदा जलाया, वीडियो वायरल होने पर झांसी के 4 लड़कों पर FIR दर्ज

झांसी पुलिस ने चूहा जलाने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार लोगों को चूहे को बांधकर जिंदा जलाते देखा गया था.

चूहा मारने पर यूपी में 4 युवकों पर FIR दर्ज, पुलिस ने लगाई ये धाराएं
  • झांसी पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ चूहे को जिंदा जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है
  • आरोपियों की पहचान जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक के रूप में हुई है
  • घटना का लगभग सत्तावन मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें क्रूरता स्पष्ट दिख रही थी
झांसी:

उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने एक चूहा मारने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन चारों ने बेहद क्रूरता से चूहे को बांधकर जिंदा जलाया था. आरोपियों में जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीफ शामिल हैं. पुलिस ने चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-325 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

चूहे को मारने का वीडियो वायरल 

घटना का वीडियो भी सामने आया है. झांसी में चार लोगों ने मिलकर एक चूहे को पकड़कर जिंदा जला दिया, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि चूहे को बेहद क्रूरता के साथ लड़के मार रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. 

चूहे की पूंछ बांधी और लगा दी आग...

सोशल मीडिया पर 47 मिनट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि एक चूहे को रस्सी में बांध कर लाया जाता है. इसके बाद दरवाजे में बांधकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया और जांच की तो वह शहर कोतवाली के ओरछा गेट का पाया गया. वीडियो में नजर आने वाले शख्सों की शिनाख्त कराई गई, जिसमें उनकी जुनैद कुरैशी, जीशन कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक के रूप में पहचान हुई. पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक जिंदा चूहे को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया था. वीडियो को संज्ञान में लेकर तुरंत कोतवाली में मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें :- चूहा भगाने का घरेलू उपाय मिर्च पाउडर करें ट्राई, घर से कोसों दूर रहेंगे सारे चूहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi, Rat, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com