विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में एक के बाद एक भूकंप के दो झटके, कोई हताहत नहीं

जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला झटका सोमवार रात 10 बजकर चार मिनट पर महसूस किया गया और उसके बाद रात 11 बजे इतनी ही तीव्रता का दूसरा भूकंप आया.

महाराष्ट्र के पालघर में एक के बाद एक भूकंप के दो झटके, कोई हताहत नहीं
  • पालघर में 3.2 और 3.4 तीव्रता के दो झटके महसूस क‍िए गए.
  • रात 10 बजकर 4 म‍िनट पर और 11 बजे महसूस क‍िए गए झटके
  • भूकंप से कहीं कोई जानमाल के हान‍ि की कोई खबर नहीं

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला झटका सोमवार रात 10 बजकर चार मिनट पर महसूस किया गया और उसके बाद रात 11 बजे इतनी ही तीव्रता का दूसरा भूकंप आया.

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंपीय गतिविधि जव्हार तालुका में पांच किलोमीटर की गहराई पर हुई. अधिकारियों ने बताया कि लगातार भूकंप के झटकों से स्थानीय निवासी दहशत में आ गए लेकिन जिले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. कदम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं.

पिछले महीने भी पालघर में भूकंप के तीन झटके क‍िए गए थे महसूस

महाराष्ट्र के तटीय इलाके में स्थित पालघर में पिछले कुछ वर्षों में कम तीव्रता वाले झटके महसूस किए जाते रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षा के तय नियमों का पालन करने की अपील की है पिछले महीने भी पालघर जिले में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। यह जिला मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है. 

यह भी पढ़ें- अब तक 132 मौतें... कोलंबिया में 7.4 के भूकंप के बाद मलबे में जिंदगी की तलाश, हाथों से रेस्क्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eathquake, Maharastra News, Nasik, Palghar, Earthquake Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com