विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2017

अभिनेतत्री ममता कुलकर्णी भगोड़ा घोषित, जब्त हो सकती है संपत्ति

ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके साथी एवं नशीले पदार्थो के कुख्यात तस्कर विकी गोस्वामी को शुक्रवार को फरार अपराधी घोषित कर दिया.

अभिनेतत्री ममता कुलकर्णी भगोड़ा घोषित, जब्त हो सकती है संपत्ति
ममता कुलकर्णी के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह से संबंध होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में है
  • 2016 में पुलिस ने 2000 करोड़ रुपये के ड्रग्स करोबार का भंडाफोड़ किया था
  • ममता कुलकर्णी ने दुबई में जाकर विक्की गोस्वामी से की मुलाकात
  • दुबई के बाद ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी केन्या चले गए
मुंबई: अंतरराष्ट्रीय एफीड्रीन आपूर्त गिरोह की जांच कर रही ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके साथी एवं नशीले पदार्थो के कुख्यात तस्कर विकी गोस्वामी को शुक्रवार को फरार अपराधी घोषित कर दिया.

मुख्य जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त भरत शेलके ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम मुंबई के उपनगर वर्सोवा में स्काई एन्क्लेव में कुलकर्णी के घर पहुंची और दरवाजे पर उसके भगोड़ा होने का नोटिस चिपका दिया. अहमदाबाद में गोस्वामी के घर पर भी ऐसा ही नोटिस चिपका दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अगर दोनों आरोपी दी गई अवधि के भीतर ठाणे पुलिस के समक्ष पेश होने में नाकाम रहे तो वे अदालत की अनुमति लेकर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. 

बता दें कि 13 अप्रैल, 2016 को पुलिस ने दो लोगों को 12 लाख की कीमत की एफेड्रीन के साथ गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद 2,000 करोड़ रुपये के नशीले कारोबार का भंड़ाफोड़ करते हुए पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी के नाम उजागर हुए थे. 

90 के दशक की मशहूर हीरोइन ममता कुलकर्णी ड्रग्स कारोबारी विक्की गोस्वामी के संपर्क में आई तो उसने फिल्मी दुनिया छोड़कर ड्रग्स की दुनिया चुन ली. ममता ने दुबई में जाकर विक्की से शादी कर ली और फिर दोनों केन्या चले गए. बताते हैं कि इस दौरान ममता कई साल तक एक संन्यासिन बन कर भी रही. 

ममता ने करीब दो दर्जन फिल्मों में काम किया. इनमें आशिक आवारा, बेताज बादशाह, करन अर्जुन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी और चाइना गेट प्रमुख रही हैं. 1993 में स्टारडस्ट पत्रिका में टॉपलैस चित्र प्रकाशित होने के बाद वह काफी विवाद में रही.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actress Mamta Kulkarni, International Drug Mafia, Vicky Goswami, Ephedrine Drug, Fugitive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com