ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) 90 के दशक की बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने बॉलीवुड को काफी सुपरहिट फिल्में दी. जिसमें करण अर्जुन, आंखें, छुपा रुस्तम जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. ममता कुलकर्णी का नाम हमेशा कंट्रोवर्सी से जुड़ा रहा था. एक समय था, जब उनके अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन बताए जाते थे. बीते सालों ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बना दी गई थीं, जिसके बाद उनको विवादों के कारण महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया. अगर उनकी प्रमुख फिल्मों की बात की जाए तो सबसे बड़ा खिलाड़ी, क्रांतिवीर जैसी फिल्मों का नाम भी शामिल है. उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार समेत तमाम बड़ी एक्टर्स के साथ काम किया. एक्ट्रेस के फैंस उनकी खबरों को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं.
विवेकानंद स्वामी का एक किस्सा
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कहा कि मैं आध्यात्मिक का रास्ता इसलिए चुना है क्योंकि जीवन में मुझे जो पाना था, वो मैं पा चुकी हूं. मैंने बॉलीवुड में लगातार सुपरहिट फिल्में दी. बहुत कम उम्र में मुझे स्टारडम मिल गया था. हर घर में मुझे पहचान मिल गई थी. इतना सब पाने के बाद बचा क्या? सिर्फ एक रास्ता बचा था, उसको हम कहते हैं ईश्वर की प्राप्ति का रास्ता. इसलिए मैंने आध्यात्मिक रास्ता चुना. एक्ट्रेस ने आगे विवेकानंद स्वामी का एक किस्सा सुनाया कि उनके घर में उनके पिताजी ने उनको ऐश, आराम सब कुछ दिया था. लेकिन यह सब चीज एक समय तक सीमित रहती है. जिसके बाद अपना कंफर्ट जोन छोड़कर कुछ नया प्राप्त करने की तरफ जाते हैं.
जिसके बाद विवेकानंद जी अपना घर छोड़कर जीवन के उद्देश्य की प्रति के लिए निकले थे. अपने बॉलीवुड करियर को लेकर ममता कुलकर्णी ने कहा था कि अभी मैं बॉलीवुड में आऊंगा या नहीं कुछ नहीं कह सकती. लेकिन मुझे मेरी बायोपिक को लेकर लगातार कॉल आ रहे हैं. उन ऑफर्स की सोच रही हूं कि क्या करना है, किसको साथ करना है. जब मुझे कुछ अच्छा लगेगा तो मैं पिकअप कर लूंगी. साल 1995 में मेरी सात-आठ फिल्में रिलीज हुई थीं. जिसमें सारी फिल्में सुपरहिट रही थीं. मुझे जो भी काम दिया था, मैंने ईमानदारी से किया था.
जब बॉलीवुड छोड़ा
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म करण अर्जुन मैंने जब देखी थी, तब मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया था ल. एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद किया कि जब करण अर्जुन रिलीज हुई थी, उस वक्त राकेश रोशन जी और न चंद्रा पहले दिन शो देखने के लिए गए थे. मुझे एन चंद्रा ने कॉल करके बताया था कि फिल्म सिनेमाघर में कमाल कर रही है. फिल्म में दो एक्टर्स को सबसे ज्यादा रिस्पांस मिला है. जिसमें पहले शाहरुख खान, दूसरा मेरा नाम था. उन्होंने कहा कि फिल्म करण अर्जुन में जब मेरी एंट्री होती है, उस टाइम दर्शकों ने सिनेमाघर में खूब चीटियां और पैसों की बौछार की. जब फिल्मों में गाना 'राणा जी माफ करना' आया, उसे वक्त सिनेमाघर में इतनी सिटियाँ बज रही थीं कि कुछ सुना ही नहीं दे रहा था. मेरे फिल्म के दो दिन गाने काफी सुपर हिट हुए थे. उस वक्त मुझे इन गानों के का मतलब भी नहीं पता था. मेरा काम था कि डांस करना और सब कुछ भूल जाना.
यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो तक पहुंचा एक्ट्रेस का किस कांड, टी-शर्ट पर दिखी झलक, पब्लिसिटी है या कुछ और?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं