विज्ञापन

“मैं दाऊद से ज्यादा नीच नहीं...”, NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी का ऑडियो वायरल, जीशान को दी धमकी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. ऑडियो में उसने कई विवादित दावे किए हैं और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने का भी दावा किया जा रहा है.

“मैं दाऊद से ज्यादा नीच नहीं...”, NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी का ऑडियो वायरल, जीशान को दी धमकी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य आरोपी जीशान अख्तर का ऑडियो वायरल
मुंबई:

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (Baba Siddique Murder Case) में एक नया घटनाक्रम सामने आया है. मामले के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर (Zeeshan Akhtar) का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कई विवादित दावे किए हैं. ऑडियो में बाबा सिद्दीकी की संपत्ति और पुराने संबंधों को लेकर आरोप लगाए गए हैं, वहीं उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी को भी कथित तौर पर धमकी दी गई है. ऑडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो

जीशान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें उसने कई हैरान करने वाले दावे किए हैं. ऑडियो में जीशान अख्तर ने कहा "जीशान सिद्दीकी ने बांद्रा पुलिस से यह कहलवाया है कि मैं पाकिस्तान में हूं. चलो, हम यह मान लेते हैं, लेकिन मैं उसके बाप, दाऊद इब्राहिम से ज्यादा नीच नहीं हूं."

Latest and Breaking News on NDTV

हत्या की धमकी

आरोपी ने आगे कहा कि “वह यहां से भाग गया, और सभी जानते हैं कि सिद्दीकी ने जो भी संपत्ति खड़ी की है, वह उसी दाऊद के माध्यम से बनाई है." "मैं कहां हूं, यह तुम्हें कभी पता नहीं चलेगा, और तुम कब मारे जाओगे, यह भी तुम्हें पता नहीं चलेगा. जब तक मैं उसे मार नहीं देता, तब तक मैं उसे कहीं भी नहीं छोडूंगा." “भारत में, तुम्हें लगता है कि तुम पुलिस के चंगुल से बच जाओगे, इसलिए तुम दुबई भी जाते हो. जाकर पता करो कि हत्याएं कहां-कहां होती हैं."

मदरसा विवाद का भी किया जिक्र, 2024 में हुई थी हत्या

ऑडियो में आरोपी ने यह भी कहा कि “बाबा सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के एक मदरसे पर अवैध कब्जा कर लिया था. मैं उसी मदरसे में पढ़ने वाला छात्र हूं.” अब वायरल संदेश का सबसे गंभीर पहलू जीशान सिद्दीकी को दी गई कथित धमकी मानी जा रही है. ऑडियो में आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को जांच एजेंसियां गंभीरता से ले सकती हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP नेता बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में हुई हत्या हुई थी. वहीं अब इस मामले में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता जीशान अख्तर ने अब उनके बेटे और NCP नेता जीशान सिद्दीकी को फोन और सोशल मीडिया पर वॉयस नोट भेजकर जान से मारने की धमकी दी है. इससे ये मामला फिर चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें : "10 करोड़ रुपये दो वरना..." : बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को मिली धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Siddique Murder Case, Zeeshan Akhtar, Zeeshan Siddique, Viral Audio, Death Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com