Ashok Kharat Case: करोड़ों रुपये के वित्तीय घपले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अशोक खरात को हिरासत में लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. नाशिक कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद आज नाशिक पुलिस अशोक खरात को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाशिक रोड सेंट्रल जेल से लेकर मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है, जहां मुंबई पहुंचकर नाशिक पुलिस उसे ईडी ED के हवाले करेगी.
कल शाम ही पूरी हुई न्यायिक प्रक्रिया
बीते दिन नासिक के सिन्नर में धोखाधड़ी के मामले में जैसे ही अशोक खरात को न्यायिक हिरासत मिली, वैसे ही ईडी की हरकतों में तेजी आ गई. ईडी ने सोमवार की शाम ही नाशिक में अपनी पूरी न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर ली थी. नाशिक कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकर ने ईडी की याचिका को स्वीकार करते हुए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था. इसके बाद नाशिक रोड सेंट्रल जेल प्रशासन के अनुरोध पर नाशिक पुलिस ने सुरक्षा बल मुहैया कराया.
आज मुंबई की PMLA कोर्ट में होगी पेशी
ईडी आज अशोक खरात को हिरासत में लेने के बाद मुंबई की विशेष PMLA कोर्ट में पेश करेगी, जहां जांच एजेंसी उसकी कस्टडी की मांग करेगी.
बता दें कि अशोक खरात से जुड़े इस बड़े वित्तीय घोटाले में ईडी पहले ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर समेत कई अन्य हाई-प्रोफाइल लोगों से पूछताछ कर चुकी है. खरात की हिरासत मिलने के बाद इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
इन बड़े मामलों की चल रही है जांच
आज यदि ईडी को खरात की कस्टडी मिल जाती है, तो जांच की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी.
- करोड़ों रुपये की जमीन के संदेहास्पद सौदे और लेन-देन.
- आरोपी के पास मौजूद आलीशान गाड़ियां, बंगले और फार्महाउस.
- बोगस बैंक खातों के जरिए किए गए करोड़ों रुपये के वित्तीय ट्रांजैक्शंस
- बैंक लॉकर से बरामद भारी मात्रा में सोना और विदेशी मुद्रा
ये भी पढ़ें: इंदौर में डॉक्टरों ने 20 मिनट में एक किशोर को दी नई जिंदगी: 27 MM का दिल में था छेद
ये भी पढ़ें: 'एसिड अटैक पीड़ितों को सिर्फ मुआवजा देना ही काफी नहीं'- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के गृह सचिव को किया तलब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं