विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2020

महाराष्ट्र में कोरोना ने अब तक 33 पुलिस कर्मियों की ले ली जान, 2562 हुए संक्रमित

अधिकारी ने कहा, ‘मारे गए इन 33 पुलिस कर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं.’ इस समय राज्य पुलिस बल के 1,497 कर्मियों का COVID-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं. 

महाराष्ट्र में कोरोना ने अब तक 33 पुलिस कर्मियों की ले ली जान, 2562 हुए संक्रमित
महाराष्ट्र में अब तक COVID-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है.
  • COVID-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी
  • राज्य में अब तक 2,562 पुलिस कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
  • कहा, ‘मारे गए इन 33 पुलिस कर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं.’
मुंबई:

महाराष्ट्र में अब तक COVID-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2,562 पुलिस कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. अधिकारी ने कहा, ‘मारे गए इन 33 पुलिस कर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं.' इस समय राज्य पुलिस बल के 1,497 कर्मियों का COVID-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं. 

अधिकारी ने बताया कि इनके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान 260 पुलिस कर्मियों पर हमले किए गए और इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमलों में करीब 86 पुलिस कर्मी घायल हो गए. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 45 स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले किए गए. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) के तहत 1,23,424 मामले दर्ज किए हैं. 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से परिवहन के 1,330 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में 23,866 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 80 हजार से अधिक वाहन जब्त किए गए. अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अनेक अपराधों के मामले में 6.62 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला. पुलिस नियंत्रण कक्षों में कार्यरत कर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान COVID-19 से संबंधित सवालों और शिकायतों से जुड़े एक लाख से अधिक फोन कॉल सुने.

VIDEO: कोरोना की जद में देश, दुनिया में नंबर 5 पर पहुंचा भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus, Coronavirus In Maharashtra, Maharashtra Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com