विज्ञापन

ब्रायन लारा-सचिन तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 रिकी पोंटिंग, विराट कोहली नंबर 4, जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11

दुनिया के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने ऑल टाइम प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. कैलिस ने ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को चुना है. जिसने फैन्स के बीच चर्चा बटोर ली है.

ब्रायन लारा-सचिन तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 रिकी पोंटिंग, विराट कोहली नंबर 4, जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11
जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम ग्रेटेस्ट प्लेइंग-11
NDTV

दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11 का ऐलान किया है. कैलिस ने अपनी इस खास टीम में ओपनर के तौर पर ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर को चुना है.नंबर 3 पर कैलिस की पसंद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग बने हैं. नंबर 4 पर जैक कैलिस ने विराट कोहली को जगह दी है. इसके अलावा पूर्व दिग्गज ऑलराउंड ने अपनी ऑल टाइम 11 में नंबर 5 पर एबी डिविलियर्स को भी शामिल किया है. वहीं, बतौर ऑलराउंडर जैक कैलिस की पसंद इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ बने हैं. 

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए कैलिस की पसंद कोई और नहीं बल्कि एम एस धोनी हैं. जैक कैलिस ने अपनी इस खास ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 में तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी है. 

जैक कैलिस ने साउथ अफ्रीका के शॉन पॉलक, पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनुस को तेज गेंदबाज के तौर पर इस टीम में चुना है. जैक कैलिस ने अपनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11 केवल एक स्पिनर को जगह दी है और वह स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न हैं. 

बता दें कि जैक कैलिस की इस टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, यानी इस टीम में 5 प्योर बल्लेबाज हैं और एक ऑलराउंडर हैं. इसके अलावा कैलिस ने अपनी इस टीम में तीन तेज गेंदबाज के साथ एक स्पिनर को जगह दी है. विकेटकीपर के रूप में धोनी का चुनना कैलिस का एक बेहतरीन फैसला है. 

जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग XI

ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, धोनी, शॉन पॉलक, शेन वार्न, वसीम अकरम, वकार यूनुस

यह भी पढ़ें | IND vs PAK U19 LIVE Score: आर्यवीर ने दिखाया पापा सहवाग वाला अंदाज, स्टेट ड्राइव देख पाक गेंदबाज हैरान

यह भी पढ़ें | नंबर 1 लारा, PAK बल्लेबाज से पीछे सहवाग, टेस्ट में अपने देश के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप- 12 बैटर

यह भी पढ़ें | दिवाली के रंग में रंगे हार्दिक पंड्या, महिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ की पूजा-अर्चना, देखें Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacques Kallis, Brian Lara, Sachin Ramesh Tendulkar, Virat Kohli, India, South Africa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com