विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2019

लिफ्ट देने के बहाने नर्स से खेत में ले जाकर रेप, फिर गला दबाकर मारने की कोशिश

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार की रात यहां के निकट हुई और आरोपी राजेश सुरेश कांबली (30) को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया.

लिफ्ट देने के बहाने नर्स से खेत में ले जाकर रेप, फिर गला दबाकर मारने की कोशिश
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • नर्स को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर किया बलात्कार
  • सुरेश कांबली (30) को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया
  • निजी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स के तौर पर काम करती है महिला
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक नर्स को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार की रात यहां के निकट हुई और आरोपी राजेश सुरेश कांबली (30) को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता देसाईगंज के एक निजी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स के तौर पर काम करती है. पुलिस के अनुसार पीड़िता अपना काम समाप्त करने के बाद अपने गांव लौटने के लिए रात आठ बजे के करीब देसाईगंज में एक बस स्टॉप पर गई.

यूपी के औरैया में छात्रा के साथ चलती कार में रेप, आरोपी ने वीडियो भी बनाया

उन्होंने बताया कि कांबली महिला को जानता था. वह मोटरसाइकिल से बस स्टॉप आया. चूंकि महिला को देरी हो रही थी, इसलिए उसने आरोपी से मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ देने का अनुरोध किया. इस पर वह राजी हो गया. पीड़िता के गांव की तरफ जाने के दौरान कांबली उसे एक खेत में ले गया, जहां उसने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि उसने पीड़िता की गला घोंटकर हत्या भी करने की कोशिश की, लेकिन महिला अचेत हो गई.

हनीप्रीत ने रोहतक की सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम से मुलाकात की

पुलिस ने बताया कि महिला को मृत समझकर आरोपी उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर भाग गया. होश आने पर महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी. उन्होंने देसाईगंज थाने से संपर्क किया और कांबली के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सुबह पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है. मामले में आगे की जांच जारी है.

VIDEO: हॉट टॉपिक: महिला सुरक्षा पर हम कितने संजीदा?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao, Rape Case, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com