विज्ञापन

34 KM का माइलेज, कीमत 5.97 लाख से शुरू, Maruti की बेस्ट कारें, देखकर पड़ोसी जाएंगे जल!

First-Time Car Buyers: पहली बार कार खरीदने की सोच रहे हैं? मारुति सुजुकी की Celerio CNG, Dzire और Fronx आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन्स हो सकती हैं. कम कीमत में दमदार माइलेज का ऑप्शन मिल जाएगा.

34 KM का माइलेज, कीमत 5.97 लाख से शुरू, Maruti की बेस्ट कारें, देखकर पड़ोसी जाएंगे जल!
Maruti Fronx
Maruti Suzuki

Best Mileage Cars in India: अगर आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं, तो बजट, माइलेज, फीचर्स और आसान ड्राइविंग जैसी चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti के पास पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों और बजट को ध्यान में रखने वाले खरीदारों के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद हैं. यहां पर हम आपको Maruti की तीन कारों के बारे में बता रहे हैं जो आपके बजट और जरूरत के हिसाब से फिट बैठ सकती हैं. इन कारों की माइलेज का भी कोई मुकाबला नहीं है. 

Maruti Celerio CNG: बजट और दमदार माइलेज के लिए बेस्ट ऑप्शन

पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों और कम बजट वाले खरीदारों के लिए Maruti Celerio CNG एक बेहद प्रैक्टिकल और किफायती ऑप्शन है. जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,97,900 रुपये है. इस हैचबैक को एक आधुनिक और स्पोर्टी '3D ऑर्गेनिक स्कल्प्टेड' डिजाइन दिया गया है. इसके कॉम्पैक्ट साइज के कारण इसे व्यस्त शहरी सड़कों और तंग गलियों में चलाना और पार्क करना बेहद आसान हो जाता है.

कार के इंटीरियर में ज्यादा जगह, आरामदायक सीटें और 313 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस एंट्री और पावर-एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से इसमें पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन, रियर डिफॉगर और EBD के साथ ABS जैसी जरूरी खूबियां मिलती हैं. इसमें दिया गया 998cc का K10C इंजन CNG पर लगभग 56 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है, जो रोजाना शहर में ड्राइविंग करने के लिए बिल्कुल पर्याप्त है. इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज है. कंपनी का दावा है कि ये CNG पर लगभग 34.43 km/kg के माइलेज का दावा करती है.

Maruti Dzire: स्टाइलिश और प्रीमियम सेडान

यदि आप अपनी पहली कार के तौर पर एक प्रीमियम और स्टाइलिश सेडान की तलाश में हैं, तो Maruti Dzire आपके लिए एक बेहतरीन और प्रैक्टिकल पसंद बन सकती है. इस सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपये से शुरू होती है. इसमें बिल्कुल नया डिजाइन, शानदार दिखने वाली LED हेडलाइट्स और एक प्रीमियम फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो इसे सड़क पर एक अलग और आकर्षक लुक देती है. इसका क्लासिक थ्री-बॉक्स सेडान डिजाइन उन खरीदारों को बेहद पसंद आएगा जो एक स्टाइलिश और सोफिस्टिकेटेड गाड़ी की चाहत रखते हैं.

Dzire के केबिन में डुअल-टोन फिनिश दी गई है जो अंदर के माहौल को काफी प्रीमियम और हवादार महसूस कराती है. इसमें मिलने वाले आधुनिक फीचर्स में 9-इंच का SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं. सुरक्षा के मामले में तो इस कार ने इतिहास रचा है, इसे Global NCAP और Bharat NCAP दोनों से ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. साथ ही सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग और ESP स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट्स में) दिए गए हैं. इसका नया 1.2-लीटर का Z-Series इंजन पेट्रोल पर 24.79 km/l और CNG पर 33.73 km/kg के शानदार माइलेज का दावा करता है.

Maruti Fronx: स्पोर्टी लुक और SUV फील चाहने वालों की पसंद

पहली बार गाड़ी खरीदने वाले उन युवाओं के लिए जो एक आधुनिक, स्पोर्टी और SUV जैसी दिखने वाली कार चाहते हैं, Maruti Fronx एक बेहतरीन स्टाइलिश क्रॉसओवर है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये है. ये कार अपनी स्लोपिंग रूफलाइन, बोल्ड ग्रिल और 190mm के बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ सड़क पर बेहद मस्कुलर और आक्रामक दिखती है, जो युवा खरीदारों को आसानी से आकर्षित करती है.

इंटीरियर की बात करें तो Fronx के अंदर प्रीमियम डुअल-टोन प्लम और ब्लैक थीम वाला केबिन मिलता है. इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व ऐप्पल कारप्ले शामिल हैं. वहीं सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. इंजन की बात करें तो ये कार 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन्स में उपलब्ध है. इसका माइलेज पेट्रोल वेरिएंट में लगभग 21.79 km/l और CNG वेरिएंट में 28.51 km/kg है.

यह भी पढ़ें | 627 KM तक की रेंज, 3.35 लाख तक की छूट.. दिवाली पर इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Maruti Dzire, Maruti Celerio CNG, Maruti Suzuki
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com