विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

मुंबई : रेल पटरियों पर हुए हादसे में एक दिन में 12 की मौत, पांच लोग घायल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उससे सटे अन्य इलाकों में सोमवार को रेल पटरियों पर हुए अलग-अलग हादसों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं.

मुंबई : रेल पटरियों पर हुए हादसे में एक दिन में 12 की मौत, पांच लोग घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • मुंबई में रेल पटरियों पर हुए हादसों में 12 की मौत
  • इन हादसों में पांच लोग घायल भी हो गए
  • राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार को रेल पटरियों पर हुए अलग-अलग हादसों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं. राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से, खचाखच भरी हुई लोकल ट्रेन से गिरने, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के स्थान में गिरने और आत्महत्या करने के कारण ये मौतें हुईं. जीआरपी ने कहा कि ठाणे जिले और कल्याण में रेलवे की पटरियों पर तीन-तीन लोगों की मौत हो गई. दो की मौत मुंबई के वडाला क्षेत्र में हुई. 

रेल मंत्री पीयूष गोयल को भी नहीं मिला टिकट, एयरपोर्ट पर बैठे रहे 12 घंटे, हादसे के 2 दिन बाद लौटे स्वदेश

उन्होंने बताया कि कुर्ला, मुंबई सेंट्रल , बांद्रा और ठाणे के डोंबिवली में एक-एक व्यक्ति की जान गई. उपनगरीय रेलवे को यूं तो मुंबई की लाइफ-लाइन कहा जाता है, लेकिन इस पर होने वाले हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 

VIDEO: पिछले 5 सालों में रेल हादसों में 18000 लोगों की मौत
जीआरपी ने एक आरटीआई के जवाब में बताया था कि 2017 में रेलवे पटरियों पर हुए हादसे में कम से कम 3,014 यात्रियों की जान गई थी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rail Accident, Mumbai Rail Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com