विज्ञापन

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का एक डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन

लुधियाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल बताया जा रहा है कि दिल्ली से माता वैष्णो देवी जा रही ट्रेन के बाथरूम वाली साइड पर अचानक यह हादसा हुआ. घटना उस समय हुई जब ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी. इस हादसे के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं. क्षतिग्रस्त डिब्बे का निरीक्षण किया जा रहा है और राहत कार्य जारी हैं. फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए जांच शुरू कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Vaishno Devi Train Route, Rail Accident, Ludhiana Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com