विज्ञापन

बेगूसराय गैंगरेप: DIG का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी सस्पेंड, जांच के लिए SIT गठित, दोबारा होगी मेडिकल जांच

बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप के बाद दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में जिंदा कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. इतने से दरिंदों का मन नहीं भरा तो दरिंदों ने पीड़िता के शरीर पर ब्लेड से कई वार भी किए.

बेगूसराय गैंगरेप: DIG का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी सस्पेंड, जांच के लिए SIT गठित, दोबारा होगी मेडिकल जांच
बेगूसराय गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन
  • बेगूसराय के चकिया में 11 जून की रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके शरीर से गोली और पत्थर मिले.
  • चकिया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, और जांच तेज की गई है.
  • डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने पीड़िता और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए.

बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से गोली और पत्थर मिलने के आरोप ने मामला और अधिक गंभीर बना दिया है. इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. सीनियर अधिकारी अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक पहुंचकर लगातार जांच और पूछताछ कर रहे हैं. लापरवाही के आरोप में चकिया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन को सस्पेंड कर दिया गया है.

पीड़िता से मिलने के लिए बेगूसराय प्रक्षेत्र के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीआईजी ने सिविल सर्जन और जांच टीम में शामिल डॉक्टरों से भी बातचीत की.

लापरवाही सामने आने के बाद थानाध्यक्ष निलंबित

डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. मामले की दोबारा जांच मेडिकल बोर्ड द्वारा कराई गई है. उन्होंने कहा कि उन्होंने और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि थाना स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है. फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िता के साथ क्या हुआ था? 

बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात एक महिला के साथ न केवल पांच बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में जिंदा कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था. इतने से दरिंदों का मन नहीं भरा तो दरिंदों ने पीड़िता के शरीर पर ब्लेड से कई वार भी किए. ​सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के शरीर से ये चीजें बरामद होने के बाद डीएसपी समेत आला अधिकारी जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे. वहीं, पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर पहले की गई एक शिकायत पर कार्रवाई न करने का भी गंभीर आरोप लगाया था. इसके बाद DIG ने एक्शन लिया है. 
 

ये भी पढ़ें : टेलीग्राम के बहाने चर्चा में आया डार्क वेब, इंटरनेट की वो रहस्यमयी दुनिया जो आम नजरों से दूर है

लेखक के बारे में
img
संतोष प्रसाद श्रीवास्तव
संवाददाता, बेगूसराय
संतोष प्रसाद श्रीवास्तव बिहार के बेगूसराय जिले से NDTV के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2000 से एक स्थानीय न्यूज़ चैनल स... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com