- एमपी लोक सेवा आयोग ने अर्थशास्त्र सहायक प्राध्यापक भर्ती का अंतिम परिणाम इंटरव्यू के 24 घंटे में जारी किया.
- कुल १३० पदों के लिए चयन सूची में 112 उम्मीदवारों को मुख्य चयन तथा 38 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है.
- साक्षात्कार 14 से 29 जुलाई तक आयोजित हुए और परिणाम तुरंत जारी कर अभ्यर्थियों को सूचना दी गई है.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने की दिशा में एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच खूब चर्चा हो रही है. आयोग ने सहायक प्राध्यापक-2024 (अर्थशास्त्र) भर्ती का अंतिम परिणाम इंटरव्यू समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर जारी कर दिया. आमतौर पर इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन सूची आने में कई सप्ताह या एक महीने तक का समय लग जाता है, लेकिन इस बार आयोग ने रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित कर नया इतिहास बना दिया.
यहां देखें रिजल्ट- लिंक
24 घंटे में घोषित हुआ अंतिम परिणाम
MPPSC ने अर्थशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक-2024 भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के एक दिन के भीतर जारी कर दिया. आयोग के इतिहास में ऐसा पहली बार माना जा रहा है, जब साक्षात्कार समाप्त होते ही इतनी तेजी से फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया हो.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
130 पदों के लिए जारी हुई चयन सूची
आयोग ने अर्थशास्त्र विषय के कुल 130 पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित किया है. जारी सूची में 112 अभ्यर्थियों का मुख्य चयन किया गया है, जबकि 38 उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. इसके अलावा 13 प्रतिशत प्रावधिक परिणाम फिलहाल रोके गए हैं.
14 से 29 जुलाई तक चले साक्षात्कार
सहायक प्राध्यापक-2024 भर्ती के तहत अर्थशास्त्र विषय के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 14 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित किए गए थे. साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग ने परिणाम तैयार कर अभ्यर्थियों के सामने जारी कर दिया.
अभ्यर्थियों के हित में लिया गया फैसला
आयोग का यह निर्णय सीधे तौर पर अभ्यर्थियों के हित से जुड़ा माना जा रहा है. दरअसल, 2 अगस्त को सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 आयोजित होने वाली है. यदि चयन सूची जारी होने में देरी होती, तो पहले से चयनित कई अभ्यर्थी भी नई परीक्षा में शामिल होते. इससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा बढ़ती और अन्य उम्मीदवारों के अवसर प्रभावित हो सकते थे.
चयनित उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी नई परीक्षा
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अब सहायक प्राध्यापक-2025 भर्ती परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे उम्मीदवारों का समय, मेहनत और संसाधन बचेंगे. साथ ही परीक्षा प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी.
आयोग की कार्यप्रणाली की हो रही सराहना
रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी करने के फैसले को अभ्यर्थी और शिक्षा जगत से जुड़े लोग सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर परिणामों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में MPPSC की यह पहल भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं