विज्ञापन

इंजीनियर साहब का 'शाही' अंदाज, हाथी पर सवार होकर पहुंचे दफ्तर, नोटों की गड्डियों जैसा काटा केक, कर्मचारियों ने बरसाए फूल

उज्जैन के वल्लभनगर जोन में MP पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस में सहायक यंत्री (AE) रविकांत मालवीय का जन्मदिन अजीबोगरीब तरीके से मनाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इंजीनियर साहब का 'शाही' अंदाज, हाथी पर सवार होकर पहुंचे दफ्तर, नोटों की गड्डियों जैसा काटा केक, कर्मचारियों ने बरसाए फूल
ज्जैन में बिजली कंपनी के AE का शाही बर्थडे, हाथी पर सवार होकर पहुंचे ऑफिस.
NDTV
  • उज्जैन विद्युत विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर की हाथी पर बर्थडे एंट्री बनी चर्चा का विषय.
  • नोटों की गड्डी जैसा काटा केक, कर्मचारियों ने बरसाए फूल और हाथी के आगे बज रहे थे ढोल-नंगाड़े.
  • वल्लभनगर जोन ऑफिस का वीडियो वायरल, विभाग बोला- कार्यालय की गरिमा के खिलाफ.

मध्य प्रदेश में उज्जैन का एक सरकारी कार्यालय कामकाज के बजाय अजीबोगरीब तरीके से मनाए गए जन्मदिन के जश्न की वजह से चर्चा में आ गया. इससे विभागीय व्यवस्था और कार्यालय की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं. उज्जैन के वल्लभनगर जोन स्थित मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में सहायक यंत्री (Assistant Engineer) रविकांत मालवीय का जन्मदिन कथित तौर पर धूमधाम से मनाया गया. समारोह का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में इंजीनियर साहब हाथी पर सवार होकर ऑफिस आते दिख रहे हैं, जबकि हाथी-हाथी के आगे-आगे ढोल-नंगाड़े बजाने वाले चल रहे हैं और कर्मचारी फूल बरसा रहे हैं. इसके बाद इंजीनियर साहब राजशाही अंदाज में हाथी से उतारा गया और खूब फूल बरसाए गए. जब वह दफ्तर में पहुंचे तो नोटों की गड्डी जैसा दिखने वाला केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान कर्मचारी नाचते और जश्न मनाते नजर आए.

नोटों की गड्डी जैसा काटा केक.

नोटों की गड्डी जैसा काटा केक.

सरकारी परिसर में आयोजन पर उठे सवाल

आमतौर पर सरकारी कार्यालयों में निर्धारित शासकीय कार्य और कार्यालयीन अनुशासन को प्राथमिकता दी जाती है. ऐसे में कार्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न और अधिकारी की हाथी पर एंट्री का वीडियो सामने आने के बाद आयोजन की अनुमति और कार्यालयीन नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो में अधिकारी बड़ी-बड़ी फूलों की मालाएं पहने हुए भी नजर आ रहे हैं. पूरे घटनाक्रम को कर्मचारियों और अन्य लोगों ने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विभाग ने माना, कार्यालय की गरिमा के अनुरूप नहीं

मामला सामने आने के बाद विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है. अधीक्षण यंत्री विनोद कुमार मालवीय ने कहा कि सरकारी कार्यालय में इस तरह से जन्मदिन मनाना कार्यालय की गरिमा के अनुरूप नहीं है. उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को हिदायत दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'चुंबन कार': प्रेमिका ने कार पर बनाए किस के 3400 निशान, देखकर लोग रह गए दंग, प्रेमी मुश्‍किल में फंसा

(उज्जैन से शिवेंद्र परमार की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Video Viral, Ujjain Viral Video, Ujjain News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com