विज्ञापन
This Article is From May 20, 2026

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने NDTV के कैमरे पर माना, ट्विशा मामले में कहां हुई पुलिस से चूक-VIDEO

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा द्वारा फांसी लगाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की गई बेल्ट को जांच अधिकारी पोस्टमार्टम के लिए नहीं लाए थे. इस महत्वपूर्ण सबूत के गायब होने के कारण पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कथित फांसी लगाने वाली चीज का मिलान महिला के गले पर मिले निशानों से नहीं कर पाए, जिससे जांच और सबूतों से छेड़छाड़ का मुद्दा उठने लगा...

फांसी लगाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की गई बेल्ट की जांच को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने क्या कहा?

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि जिस बेल्ट से ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाई थी, उसे समय पर पोस्टमार्टम टेबल तक नहीं पहुंचाया गया. अब भोपाल पुलिस कमिश्‍नर संजय कुमार ने इस लापरवाही को NDTV के कैमरे पर स्वीकार किया है. 

'पुलिस से हुई है चूक'

'जिस बेल्‍ट से ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाई, वो उस दिन भोपाल एम्स नहीं पहुंचा...' इस सवाल पर पुलिस कमिश्‍नर संजय कुमार ने NDTV से कहा, 'हम इसे अपनी टीम की लापरवाही मानते हैं. हालांकि इससे जांच पर कई असर नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा कि बेल्ट को एफएसएल टीम द्वारा जब्त कर ली गई थी, लेकिन इसे लापरवाही भी कह सकते हैं कि पोस्टमार्टम से पहले उसे अस्पताल नहीं भेजा गया. हालांकि बाद में इसे भोपाल एम्स भेजा गया और इसकी रिपोर्ट भी आ गई है. 

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि इस बेल्ट को बाद में अस्पताल भेजकर रिपोर्ट ले ली गई है, इसलिए मुख्य जांच पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस चूक की अलग से जांच की जाएगी.

'गिरिबाला सिंह ने इसे दावे को पुलिस कमिश्नर ने किया खारिज'

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक मिले सबूतों से साफ होता है कि यह हत्या नहीं बल्कि खुदकुशी का मामला है. उनका कहना है कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है. 

ट्विशा की सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दावा किया था कि ट्विशा को गांजे की लत थी और ग्लैमर इंडस्ट्री में जाने के बाद उसके परिवार ने उसे छोड़ दिया था. हालांकि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ या ड्रग्स के सेवन की बात सामने नहीं आई है और न ही पुलिस जांच में ऐसा कोई सबूत मिला है. 

भोपाल पुलिस कमिश्‍नर ने बताया, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशीले पदार्थों के सेवन का कोई जिक्र नहीं है. ट्विशा कोई ड्रग्‍स नहीं ले रही थी... हमारी जांच में भी ट्विशा द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन के दावों से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है.'

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Insta Chat: 'मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना...' दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, सुसाइड से पहले बयां किया दर्द

ये भी पढ़ें: ट्विशा का इलाज नहीं कर रहीं थीं डॉ. काकोली रॉय, NDTV से किया इनकार, क्या झूठ बोल गईं सास गिरबाला?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Death Case, Madhya Pradesh News, Bhopal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com