Shivpuri Doctor Murdered: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौती थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. परिजनों ने डॉक्टर की हत्या का आरोप इलाके के पाल समाज के लोगों पर लगाया है. यह घटना शिवपुरी जिले के भौंती थाना अंतर्गत ग्राम भयावन की है.
डॉक्टर की पीट पीट कर हत्या
इस हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ भौंती थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि बीती रात विवाद होने की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की. इस विवाद के चलते मंगलवार देर शाम प्रभान लोधी की कर हत्या कर दी.
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
मृतक डॉक्टर के भतीजे देवेंद्र लोधी ने बताया कि पाल समाज के कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह घर से खींचकर डॉक्टर को और उसके परिवार को बुरी तरह मारा पीटा. इसके बाद जब किसी तरह मामला शांत हुआ तो शाम को एक बार फिर सभी लोग आए और उन्होंने घर से घसीट कर डॉक्टर को ले गए और पीट-पीट कर उसे मार डाला.
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद बताया जा रहा है. आरोपियों ने डॉक्टर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक डॉक्टर का नाम प्रभान लोधी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना से आक्रोशित परिजनों और भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भौती थाने का घेराव कर दिया है. गुस्साए लोगों आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
इस पूरे मामले में अब तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
ये भी पढ़ें: इंदौर: 30 सेकेंड में 31 वार, चौकीदार ने बुजुर्ग को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला-VIDEO
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: ‘हमें जेल में पूरा अखबार चाहिए, मीडिया कवरेज बंद हो'- गिरिबाला ने कोर्ट में रखी मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं