विज्ञापन

ट्विशा शर्मा केस सुनवाई, गिरबाला की डिमांड- वकील से मिलने पर पाबंदी न हो, कोर्ट में क्या हो रहा?

पूर्व जज गिरिबाला ने कोर्ट में कहा कि जेल में वकील से मिलने के समय पर पाबंदी न लगाई जाए और मीडिया को इस मामले से दूर रखा जाए.

ट्विशा शर्मा केस सुनवाई, गिरबाला की डिमांड- वकील से मिलने पर पाबंदी न हो, कोर्ट में क्या हो रहा?
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में मंगलवार, 16 जून को पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया. इस सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया. वहीं गिरीबाला ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि जेल में वकील से मिलने के समय पर पाबंदी न लगाई जाए, कानूनी सलाह के लिए पूरा समय दिया जाए.'

 गिरिबाला और समर्थ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए पेश

पूर्व जज गिरिबाला सिंह समर्थ सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया. दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में रहते हुए वर्चुअल माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए. इस दौरान गिरिबाला के वकील जॉर्ज कार्लो ने कोर्ट में कहा कि मीडिया को मामलें से दूर रखा जाए और ट्विशा के परिजनों के वकीलों को भी मीडिया में बयान देने से रोका जाए.

'30 जून तक न्यायिक हिरासत बड़ाने की मांग'

वहीं सीबीआई ने अदालत को बताया कि उक्त 2nd पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक एजेंसी को प्राप्त नहीं हुई है. इस सुनवाई के दौरान CBI ने सास गिरिबाला सिंह  और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया.

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा और भाई मेजर हर्षित शर्मा भी कोर्ट में मौजूद हैं. फिलहाल दोनों पक्षों के वकील फैसले का इंतजार कर रहे हैं. 

बता दें कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रही है. इस मामले में सास गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह आरोपी हैं और वर्तमान में दोनों न्यायिक हिरासत में हैं.

ये भी पढ़ें: Monsoon 2026: MP-छत्तीसगढ़ के दहलीज पर ठहरा मानसून, मौसम विभाग ने बताया कब होगी एंट्री

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला का कोर्ट से जेल तक ड्रामा; CBI की सख्ती पर कैसे झुकी पूर्व जज, NDTV इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma, MP News, Bhopal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com