विज्ञापन

अंतरराज्यीय शेट्टी गैंग का पर्दाफाश! छत्तीसगढ़ पुलिस ने हैदराबाद से तीन आरोपियों को पकड़ा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने अंतरराज्यीय शेट्टी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के मामले में हैदराबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपये के सोने‑चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है.

अंतरराज्यीय शेट्टी गैंग का पर्दाफाश! छत्तीसगढ़ पुलिस ने हैदराबाद से तीन आरोपियों को पकड़ा

Hyderabad Shetty Gang Busted: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज घटनाओं के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हैदराबाद से शेट्टी गैंग के तीन आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने‑चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई बसंतपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की.

बसंतपुर थाना क्षेत्र में दी थी वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बसंतपुर थाना क्षेत्र की जीवन कॉलोनी और लक्ष्मी नगर बी कॉलोनी में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था. आरोपियों ने घरों में घुसकर लोगों को डराया‑धमकाया और चोरी के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद पीड़ितों की शिकायत पर थाना बसंतपुर में मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई.

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला. इसी दौरान आरोपियों के हैदराबाद में छिपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस की एक टीम को हैदराबाद भेजा गया, जहां दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

हैदराबाद के शेट्टी गैंग का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा घटनाक्रम हैदराबाद के कुख्यात शेट्टी गैंग द्वारा अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि कुमार, सेट्टी विजय और सेट्टी सूर्या के रूप में हुई है, जो सभी हैदराबाद के निवासी हैं. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त किया गया है.

पांच लाख रुपये के जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने‑चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. बरामद सामान में दो चांदी के दीये, छह चांदी की बिछिया, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और दो जोड़ी सोने के लॉकेट शामिल हैं. बरामदगी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

हैदराबाद से पकड़ाए आरोपी

इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी ने किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वारदात के बाद शहर छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क के चलते उन्हें हैदराबाद से पकड़ लिया गया. पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश अभी जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग‑अलग टीमों का गठन किया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shetty Gang Busted, Chhattisgarh Police News, Hyderabad Thieves Arrest, Inter-state Theft Gang, Rajnandgaon Theft Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com