विज्ञापन

Rape And Blackmail: शादी का झांसा देकर आरोपी ने विधवा से बनाए संबंध, फिर अजीबोगरीब डिमांड रख विवाह से मुकर गया

Rape Under Pretext Of Marriage: शादी का झांसा देकर सालों से विधवा का शोषण करते आ रहे युवक की बुरी नजर उसकी बेटी पर भी थी. आरोपी ने विधवा के साथ बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर उसकी बेटी से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. महिला ने ऐसा करने से साफ इंकार किया तो आरोपी महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

Rape And Blackmail: शादी का झांसा देकर आरोपी ने विधवा से बनाए संबंध, फिर अजीबोगरीब डिमांड रख विवाह से मुकर गया
RAPE UNDER PRETEXT OF MARRIAGE
AI Generated Image

Rape And Blackmailing Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला से लंबे समय तक रेप किया और फिर विधवा की बेटी पर बुरी नजर रखते हुए शादी से मुकर गया. आरोपी विधवा को बेटी से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल भी कर रहा था और विधवा के बनाए आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. विधवा की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का झांसा देकर सालों से विधवा का शोषण करते आ रहे युवक की बुरी नजर उसकी बेटी पर भी थी. आरोपी ने विधवा के साथ बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर उसकी बेटी से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. महिला ने ऐसा करने से साफ इंकार किया तो आरोपी महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

ये भी पढ़ें-Delhi Police Encounter: दिल्ली में ‘कच्छा-बनियान गैंग' और पुलिस के बीच मुठभेड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, चोरी के नकदी और जेवर बरामद

विधवा महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया 

रिपोर्ट के मुताबिक मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने 5 मई को मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. आपबीती सुनाते हुए महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी. 

शादी का भरोसा दिलाकर विधवा के साथ आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए

पीड़िता के मुताबिक शुरुआत में आरोपी ने महिला के प्रति सहानुभूति जताई और धीरे-धीरे उसके घर आने-जाने लगा. आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करना चाहता है और वह उसकी बातों में आ गई. आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने घर ले गया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

ये भी पढ़ें-Pune Rape And Murder Case: 'उसे वहीं पत्थर से मार डालो, जहां उसने बच्ची को मारा' आरोपी के परिवार ने भीमराव कांबले के लिए मांगी मौत की सजा

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी शादी के नाम पर बहाने बनाने लगा और उसके विरोध करने पर हर बार नया बहाना बनाकर उसकी इज्जत के साथ खेलता रहा. इसी दौरान साजिशन उसने महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और उसके आपत्तिजनक वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करने लगा.

ये भी पढ़ें-Woman Tied By Hands And Feet: सड़क किनारे हाथ-पैरों से बंधी मिली महिला, 4 दिनों से थी लापता, राहगीरों ने कराया मुक्त

शादी का दबाव डालने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पर जब भी वह शादी का दबाव डालती थी तो आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. विरोध करने पर उसने महिला के साथ कई बार मारपीट भी की और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी. थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि आरोपी के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध हैं. उसकी नजर उसकी बेटी पर भी थी.

दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की है जांच

महिला की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रविकांत शर्मा निवासी बाघराज वार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-10 साल तक किया यौन उत्पीड़न, फिर बुर्का पहनने के लिए बनाने लगे दवाब, पीड़िता की शिकायत पर धरे गए 4 आरोपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com