Pachmarhi Road Accident: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पिपरिया पचमढ़ी स्टेट हाइवे पर सोमवार की शाम चार बजे के करीब एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए. दरअसल, तामिया से समनापुर आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर मटकुली के नजदीक एक पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो घायल हो गए.
पिपरिया स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया बोलेरो का ड्राइवर प्रदीप धुर्वे , ज्योति धुर्वे , अक्षत धुर्वे , पंचम ठाकुर , कुलदीप ठाकुर की मौके पर मौत हो गई. वहीं, आकाश और शरद घायल हैं, जिनका इलाज पिपरिया सिविल अस्पताल में जारी है.
यह भी पढ़ें- Morena Train Accident: मुरैना रेल हादसे की कहानी रेल यात्रियों की जुबानी, जानें- कैसे गई 4 यात्रियों की जान
ये हादसा उस वक्त हुआ, जब ये लोग तामिया से वापिस आते समय बोलेरो के आगे एक मोटरसाइकिल सवार चल रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने बोलेरो को रास्ते से उतार दिया, इसके बाद बोलेरो एक पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे के समय रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पिपरिया सिविल अस्पताल भेजा गया. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिपरिया लाया गया.
यह भी पढ़ें- Morena Train Accident: आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदे पैसेंजर, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं