IPS Officers: मध्य प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अफसर किसी धनकुबेर से कम नहीं हैं. इनके पास न केवल तगड़ा पावर है बल्कि खूब पैसा भी है. कृषि भूमि व कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश करना इनकी पहली पसंद है. IPS अफसरों की पावरफुल वर्दी, ऊंचा ओहदा और घोषित संपत्ति का यह विवरण केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गए वार्षिक संपत्ति रिटर्न से सामने आया है.
Kitna Power Kitna Paisa: मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी से लेकर एसपी स्तर तक बड़ी संख्या में अधिकारी करोड़पति हैं. एमपी में 76 आईपीएस में से लगभग 59 प्रतिशत (44) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. किसके पास कितनी संपत्ति है? किस स्तर पर कौन सबसे आगे है और किसने ‘Nil' संपत्ति घोषित की है? NDTV MPCG की विशेष सीरीज “कितना पावर-कितना पैसा” में पढ़िए आईपीएस अफसरों की घोषित संपत्ति के आंकड़ों पर आधारित पूरी पड़ताल.
अजय कुमार शर्मा: एमपी में सबसे अमीर IPS
एक जनवरी 2026 की स्थिति में मध्य प्रदेश कैडर में घोषित संपत्ति के आधार पर सबसे अधिक संपत्ति वाले आईपीएस अधिकारी अजय कुमार शर्मा हैं. वे पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन (स्पेशल डीजी) पद पर पदस्थ हैं. 1989 बैच के इस अधिकारी ने 11.65 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है. पिछले एक वर्ष में उनकी अचल संपत्ति में 5.50 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें- IAS Madhya Pradesh: MP में इन 9 आईएएस के कलेक्टर रहते बिकी आदिवासियों की जमीन, कांग्रेस MLA की वजह से खुलासा

richest ips in mp assets kitna power kitna paisa
Photo Credit: NDTV
अखिल पटेल: एमपी में SP स्तर पर सबसे अमीर आईपीएस
एसपी स्तर के अधिकारियों में आईपीएस अखिल पटेल ने 6.87 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. वे वर्तमान में डीसीपी क्राइम के पद पर पदस्थ हैं. मध्य प्रदेश में 16 ऐसे करोड़पति आईपीएस अधिकारी हैं जो विभिन्न जिलों में एसपी पद पर सेवाएं दे रहे हैं. वहीं, एसपी स्तर के 11 अधिकारियों ने अपने संपत्ति रिटर्न में कोई अचल संपत्ति दर्ज नहीं की है.
भोपाल पुलिस कमिश्नर के पास हरियाणा में संपत्ति
आईजी स्तर के अधिकारी और भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने अपने संपत्ति विवरण में हरियाणा के रोहतक और फरीदाबाद में मकान और भूमि का उल्लेख किया है. 29 जनवरी 2026 को उन्हें भोपाल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया.
इन अफसरों ने घोषित की ‘Nil' संपत्ति
अपने संपत्ति विवरण में कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति शून्य (Nil) घोषित की है. आधिकारिक ब्यौरे के अनुसार, एडीजी साजिद फरीद शापू (सीबीओ बैंगलुरू), आईजी गौरव राजपूत (रीवा रेंज), आईजी चैत्रा एन और आईजी कृष्णावेनी देसावतु ने अपनी संपत्ति का विवरण ‘निल' बताया है. मध्य प्रदेश पुलिस में सिर्फ उच्च पदस्थ अधिकारी ही नहीं, बल्कि एसपी स्तर के 11 अधिकारियों ने भी अपने संपत्ति रिटर्न में कोई अचल संपत्ति दर्ज नहीं की है. इनमें ये आईपीएस अधिकारी शामिल हैं.
- अगम जैन, एसपी छतरपुर
- अमन सिंह राठौर, एसपी शिवपुरी
- अंकित जायसवाल, एसपी नीमच
- अंकित सोनी, एसपी गुना
- आशुतोष, एसपी रायसेन
- मोती उर रहमान, एसपी अनूपपुर
- पुनीत गेहलोद, एसपी देवास
- रविंद्र वर्मा, एसपी खरगोन
- विनोद कुमार मीणा, एसपी मंदसौर
- यशपाल सिंह राजपूत, एसपी शाजापुर
- अरुण मिश्रा, एसपी ईओडब्ल्यू भोपाल
किस स्तर पर किसने कितनी संपत्ति घोषित की?
DG स्तर
- कैलाश मकवाना-₹11.88 करोड़
- सावनी मिश्रा-₹1.47 करोड़
- योगेश देशमुख-₹18.16 लाख
ADG स्तर
- आदर्श कटियार-₹3.60 करोड़
- वरुण कपूर-₹2.46 करोड़
- जी जनार्दन-₹2.15 करोड़
- विकास कुमार सिंह-₹1.55 करोड़
- एडीजी पीटीएस इंदौर-₹93 लाख
Special DG स्तर
- अरविंद कुमार-₹4.50 करोड़
- डीसी सागर-₹2.65 करोड़
IG स्तर
- संतोष कुमार सिंह-₹3.78 करोड़
- अनुराग-₹3.09 करोड़
- इंदौर आईजी देहात अनुराग-₹4.65 करोड़
- शरद जैन-₹55 लाख
- राघवेंद्र कुमार-₹1.44 करोड़
(उपरोक्त सभी आंकड़े अधिकारियों द्वारा https://services.eoffice.gov.in/ पर घोषित संपत्ति विवरण पर आधारित हैं. यहां पूरी सूची देख सकते हैं )
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं